होम / मीडिया फोरम / TOI में कार्यरत वरिष्ठ महिला पत्रकार का रोड एक्सिडेंट में निधन

TOI में कार्यरत वरिष्ठ महिला पत्रकार का रोड एक्सिडेंट में निधन

जैसलमेर में बुधवार को हुए सड़क हादसे में कोलकाता की वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका झिमली मुखर्जी पांडे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन अन्य लोग सहित कुल चार लोग घायल हो गये।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जैसलमेर में बुधवार को हुए सड़क हादसे में कोलकाता की वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका झिमली मुखर्जी पांडे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन अन्य लोग सहित कुल चार लोग घायल हो गये। घायलों को जवाहिर अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार करके जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने मौके और अस्पताल पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार झिमली मुखर्जी पांडे कोलकत्ता के ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में असिसटेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत थीं।

थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर ‘वार म्यूजियम’ (युद्ध संग्रहालय) के पास दो कारों की टक्कर में 49 वर्षीय महिला पत्रकार झिमली मुखर्जी पांडे की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, झिमली अपने परिवार के साथ दो दिन पहले जैसलमेर घूमने आई थीं। मंगलवार को वे जोधपुर लौट रही थीं कि तभी ये हादसा हो गया। जैसलमेर से करीब 20 किलोमीटर दूर वॉर म्यूजियम के आस-पास करीब 4 बजे जोधपुर से जैसलमेर आ रहे डॉक्टर प्रह्लाद की एमजी हेक्टर गाड़ी से झिमली मुखर्जी पांडे की इनोवा गाड़ी की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के आगे से परखच्चे उड़ गए।

हादसे में झिमली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति दिनेश पांडे को कोई चोट नहीं आयी है, जबकि उनका बेटा वैभव पांडे और मां बुलबुल मुखर्जी घायल हो गये हैं। ड्राइवर ध्रुवनील को भी चोटें आयीं हैं। 

वहीं डॉक्टर प्रह्लाद को भी चोटें आयीं हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया गया। उनके बेटे वैभव पांडे की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

झिमली का जन्म कोलकाता में हुआ और वे 23 साल से पत्रकारिता जगत में थीं। वे बंगाली और इंग्लिश में लिखती थीं। उन्होंने बच्चों के लिए 8 बंगाली नॉवेल और करीब 25 शॉर्ट स्टोरीज लिखी हैं। उन्होंने अंग्रेजी में एक ग्राफिक उपन्यास लिखा है, जिसका शीर्षक है ‘द घोस्ट ऑफ गोसाईं बागान’, जो शिरशेंदु मुखोपाध्याय के बंगाली उपन्यास, गोसाईं बागान भूत पर आधारित है। उन्होंने नारायण देबनाथ की कई क्लासिक कॉमिक रचना, नंते फंते, साथ ही साथ शिरशेंदु मुखोपाध्याय और सुनील गंगोपाध्याय के उपन्यासों का अंग्रेजी में अनुवाद किया है। उन्होंने शशि थरूर के लोकप्रिय उपन्यास, ‘द ग्रेट इंडियन’ नॉवेल का बांग्ला में अनुवाद ‘अबर महाभारत’ नाम से किया है।


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया पत्रकार झिलमिल मुखर्जी पांडे
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago