होम / मीडिया फोरम / सिर्फ इतनी सी बात पर पत्रकार की कर दी जमकर पिटाई
सिर्फ इतनी सी बात पर पत्रकार की कर दी जमकर पिटाई
पंजाब के लुधियान में किसानों के प्रदर्शन की कवरेज कर रहा था एक वेब चैनल का पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
प्रदर्शन की कवरेज के दौरान एक महिला कॉन्स्टेबल को वहां से गुजरने के लिए थोड़ा रास्ता दिए जाने की मांग करने पर प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ लोगों द्वारा एक पत्रकार को पीटे जाने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
पुलिस ने पत्रकार को पीटे जाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पकड़े गए आरोपितों की पहचान जस्सी, सन्नी, सोनी और लवली के रूप में हुई है।
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में एक वेब चैनल में कार्यरत निर्मल सिंह नामक पत्रकार ने पुलिस को शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में निर्मल सिंह ने बताया कि वह हदिया मालवा गांव के पास किसानों के प्रदर्शन को कवर कर रहा था। शाम को प्रदर्ऩशकारी लौटने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच एक महिला कॉन्स्टेबल ने क्षेत्र को पार करने की कोशिश करते हुए उनसे माछीवाड़ा जाने के लिए रास्ता खोजने में मदद करने का अनुरोध किया।
निर्मल सिंह ने जब प्रदर्शनकारियों से महिला कॉन्स्टेबल को निकलने के लिए रास्ता देने की गुजारिश तो उनमें से कुछ लोगों ने न सिर्फ निर्मल के साथ गाली-गलौज, बल्कि मारपीट भी कर दी और फरार हो गए। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में (Koom Kalan) थाने में एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
टैग्स पत्रकार पर हमला पत्रकार की पिटाई निर्मल सिंह लुधियाना