होम / मीडिया फोरम / दुखद: चली गई युवा पत्रकार की जान
दुखद: चली गई युवा पत्रकार की जान
अखबार में कार्यरत 30 वर्षीय पत्रकार घटना के दौरान बाइक से जा रहे थे
पंकज शर्मा 6 years ago
सड़क हादसे में बाइक सवार युवा पत्रकार की मौत हो गई। मामला हैदराबाद का है। हादसे में जान गंवाने वाले पत्रकार की पहचान मोहम्मद ताजुद्दीन के रूप में हुई है। करीब 30 वर्षीय ताजुद्दीन एक अखबार में काम करते थे और करीमनगर में रहते थे।
शनिवार की रात यह हादसा उस समय हुआ, जब ताजुद्दीन नागार्जुन सर्किल से बेगमपेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पंजागुट्टा फ्लाईओवर पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से भिड़ गई। बताया जाता है कि यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ताजुद्दीन हवा में उछलकर फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके पर ही अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हादसे के बाद फ्लाईओवर पर ट्रैफिक बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताजुद्दीन को उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने ताजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पत्रकार की मौत सड़क हादसा मोहम्मद ताजुद्दीन