होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी का निधन हो गया है। वह हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ के अल्मोड़ा कार्यालय में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था।
हल्द्वानी में निजी अस्पताल में चेकअप कराने के बाद उन्हे दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। दीप जोशी के परिवार में पत्नी व एक पुत्र है। दीप जोशी के निधन पर तमाम पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दु:ख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
टैग्स पत्रकार का निधन दीप जोशी