होम / मीडिया फोरम / पत्रकारिता के सामने हमेशा से चुनौतियां रही हैं: विनोद अग्निहोत्री
पत्रकारिता के सामने हमेशा से चुनौतियां रही हैं: विनोद अग्निहोत्री
समाचार4मीडिया की ओर से एक सितंबर को आयोजित ‘मीडिया संवाद 2023’ में ‘बदलते परिदृश्य में मीडिया: चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर अमर उजाला के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री ने रखी अपनी बात
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री का कहना है कि जब से पत्रकारिता शुरू हुई है, चुनौतियां हमेशा उसके सामने रही हैं। कोई भी ऐसा दौर नहीं रहा है, जो चुनौती विहीन रहा हो। आजादी के पहले जब स्वतंत्रता आंदोलन और पत्रकारिता एक-दूसरे के पर्याय थे, खासकर भाषाई पत्रकारिता, तो उस समय भी काफी चुनौतियां थीं।
समाचार4मीडिया की ओर से एक सितंबर को आयोजित ‘मीडिया संवाद 2023’ में ‘बदलते परिदृश्य में मीडिया: चुनौतियां और संभावनाएं’ विषय पर अपनी बात रखते हुए विनोद अग्निहोत्री का कहना था, ‘आजादी के बाद जब देश को आजादी मिली तो पत्रकारिता को भी आजादी मिली, लेकिन चुनौतियां तब भी थीं। उस वक्त पत्रकारिता के लिए कोई प्रशिक्षण संस्थान नहीं होते थे। उस वक्त राष्ट्र निर्माण का दौर था और देश आगे बढ़ रहा था, आजादी के आंदोलन के मूल्य थे तो उन मूल्यों के साथ-साथ आगे बढ़ना और समाज के साथ खुद को जोड़ना और समाज का आईना बनना, ये पत्रकारिता की बड़ी चुनौती थी और उस वक्त भी पत्रकारिता की कई धाराएं थीं।’
बता दें कि एक्सचेंज4मीडिया (।exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की गई 'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से एक सितंबर 2023 को पर्दा उठ गया। राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के मुख्य आतिथ्य में दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के सेमिनार हॉल- 1, 2 और 3 में आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पहले सुबह नौ बजे से ‘मीडिया संवाद 2023’ का आयोजन किया गया, जिसके तहत विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन शामिल था।
बता दें कि यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था। अपने दूसरे साल में ही हमें प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल से जुड़े युवा पत्रकारों की ओर से तमाम एंट्रीज प्राप्त हुई थीं। विभिन्न मापदंडों के आधार पर इनमें से करीब 94 पत्रकारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसके बाद 20 मई 2023 को हुई वर्चुअल ‘जूरी मीट’ में हमारे प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों ने तमाम स्तर पर मूल्यांकन के बाद समाचार4मीडिया ‘पत्रकारिता 40 अंडर 40’ सूची के लिए इनमें से 40 पत्रकारों का चयन किया था, जिनके नामों की घोषणा एक सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में की गई।
पिछले एडिशन की तरह इस बार भी जूरी की अध्यक्षता ‘हिन्दुस्तान’ के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर ने की थी। इसके साथ ही जूरी में बतौर सदस्य ‘बिजनेसवर्ल्ड’ समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, ‘बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड’ की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद, ‘टाइम्स नेटवर्क’ की ग्रुप एडिटर व ‘टाइम्स नाउ नवभारत‘ की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार, ‘एबीपी न्यूज’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज और प्रॉडक्शन) संत प्रसाद राय, ‘जी न्यूज’ में एडिटर रजनीश आहूजा, ‘आजतक’, ‘गुड न्यूज टुडे’ और ‘इंडिया टुडे’ चैनल के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद, ‘न्यूज18 इंडिया’ के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवाणी, 'प्रभात खबर' के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, 'माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय' भोपाल के कुलपति प्रो. केजी सुरेश, ‘दूरदर्शन’ के हेड ऑफ कंटेंट ऑपरेशंस राहुल महाजन, ‘आजतक’ में सलाहकार संपादक सुधीर चौधरी और ‘एनडीटीवी इंडिया’ के कंसल्टिंग एडिटर सुमित अवस्थी शामिल रहे। वहीं, नेटवर्क18 के कन्वर्जेंस के ग्रुप एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय और एनडीटीवी के एग्जिक्यूटिव एडिटर अखिलेश शर्मा ने भी जूरी सदस्यों की भूमिका निभाई।
पिछली बार की तरह इस लिस्ट में मीडिया जगत से जुड़े 40 साल से कम उम्र वाले ऐसे पत्रकारों को शामिल किया गया, जिन्होंने अपने काम के जरिये इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है और शिखर पर पहुंचे हैं। इसमें प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शामिल किया गया है।
टैग्स अमर उजाला अवॉर्ड्स इंडिया इंटरनेशनल सेंटर समाचार4मीडिया विनोद अग्निहोत्री सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर एस4एम विजेता समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40अंडर40 मीडिया संवाद 2023