होम / मीडिया फोरम / गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को मिला ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’

गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को मिला ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’

महाकवि गोपालदास नीरज की पुण्यतिथि पर ‘काव्यांजलि’ का हुआ आयोजन, ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने जावेद अख्तर को किया सम्मानित

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

कवि, गीतकार और लेखक गोपालदास ‘नीरज’ की छठी पुण्यतिथि के मौके पर ‘महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट’ के संरक्षक और ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय के नेतृत्व में 19 जुलाई को दिल्ली के प्रेस क्लब में ‘काव्यांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान उपेंद्र राय ने गोपालदास नीरज के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा, ‘वो 11 फरवरी 2010 का दिन था, उस रोज इंदौर शहर के एक कवि सम्मेलन में नीरज जी से मेरी पहली मुलाकात हुई। कवि सम्मेलन चलता रहा। उसी दौरान फोन से ही उनके पूरे परिवार से हमारा परिचय हुआ। तब से अब हम एक परिवार की तरह ही रहते हैं। सुख-दुख बांटते हैं। हमेशा जुड़े रहते हैं।’

इस दौरान उपेंद्र राय ने नीरज जी से जुड़ा एक अनूठा किस्सा बताया। उन्होंने कहा, ‘नीरज साहब के बारे में जो लोग गहराई से पढ़े हो तो उन्हें पता है कि नीरज साहब बहुत बड़े ज्योत्षी भी थे। उनके एक अच्छे दोस्त थे जो डाक्टर थे, उनको कैंसर होने का पता चला। डाक्टर साहब बड़े मायूस थे नीरज साहब ने कहा कि तुम अपनी कुंडली दिखाओ। नीरज साहब ने कुंडली देख बताया कि तुम्हें कैंसर जैसी बीमारी हो ही नहीं सकती और मेरे कहने से दोबारा चेकअप करवाओ। अगर कैंसर निकल आया तो मैं जीवन में कुंडली देखना छोड़ दूंगा। डाक्टर साहब ने दोबारा चेकअप कराया और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। नीरज साहब गुणों की खान थे।’

कार्यक्रम के दौरान उपेंद्र राय ने कवि और लेखक जावेद अख्तर को ‘महाकवि नीरज सम्मान-2024’ से सम्मानित किया। इस दौरान जावेद अख्तर को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। उपेंद्र राय ने जावेद अख्तर को बहुत बड़ी शख्सियत बताया और कहा, ‘मैं अपने जीवन में कुछ वक्ताओं से प्रभावित हुआ हूं, ओशो आचार्य रजनीश का नाम सबसे पहले लेता हूं, दूसरे नंबर पर मैं अटल बिहारी वाचपेयी जी का नाम लेता हूं और तीसरे नंबर पर जावेद साहब का नाम लेता हूं। जो उनकी वाक कला है, मर्मज्ञता है विषय के बारे में कमाल की जानकारी है, वह काबिले तारीफ है और चौथे नंबर पर मैं बड़े भाई कुमार विश्वास का नाम लेता हूं।‘

फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर, निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और लेखक रूमी जाफरी को भी काव्यांजलि कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। उपेंद्र राय ने अन्नू कपूर को स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन उपेंद्र राय और गोपाल दास नीरज के पुत्र मृगांक प्रभाकर की ओर से किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रेस क्लब के अलावा हिंदी अकादमी और महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट भी शामिल रहा। उपेंद्र राय इस ट्रस्ट के संरक्षक हैं।


टैग्स गोपालदास नीरज उपेंद्र राय जावेद अख्तर काव्यांजलि
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago