होम / मीडिया फोरम / जानिए, जागरण प्रकाशन का कितना बढ़ा विज्ञापन राजस्व
जानिए, जागरण प्रकाशन का कितना बढ़ा विज्ञापन राजस्व
जागरण प्रकाशन ने 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए प्रिंट, डिजिटल और रेडियो से विज्ञापन राजस्व 366.77 करोड़ रुपये रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जागरण प्रकाशन ने 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए प्रिंट, डिजिटल और रेडियो से विज्ञापन राजस्व 366.77 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल समान तिमाही में 346.50 करोड़ रुपये का विज्ञापन राजस्व था।
वहीं सर्कुलेशन राजस्व की बात करें तो यह पिछले साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले घटा है। पिछले साल की समान तिमाही में सर्कुलेशन राजस्व 94.80 करोड़ रुपये की था, जोकि अब 6.8 प्रतिशत घटकर 88.32 करोड़ रुपये रह गया है।
इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में टैक्स के बाद जो प्रॉफिट आया है, वह 73.98 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही के 50.01 करोड़ रुपये से 47.9 प्रतिशत अधिक है। प्रकाशन (पब्लिकेशन) के लिए परिचालन राजस्व (ऑपरेटिंग रेवेन्यू) 510.97 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के 488.16 करोड़ रुपये से 4.7 प्रतिशत अधिक था।
कंपनी ने अन्य परिचालन राजस्व से 55.88 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले साल की समान तिमाही से 19.2 प्रतिशत (46.86 करोड़ रुपये से) ज्यादा है।
जागरण प्रकाशन का डिजिटल राजस्व 2022-23 की तीसरी तिमाही में 22.33 करोड़ रुपये से 25 प्रतिशत बढ़कर 27.90 करोड़ रुपये हो गया है।
टैग्स डिजिटल जागरण प्रकाशन राजस्व प्रॉफिट