होम / मीडिया फोरम / ‘Medically Speaking’ का हेल्थ कॉन्क्लेव ‘सुश्रुत अवॉर्ड्स’ आठ फरवरी को

‘Medically Speaking’ का हेल्थ कॉन्क्लेव ‘सुश्रुत अवॉर्ड्स’ आठ फरवरी को

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया इस कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) और ‘इंडिया न्यूज’ (India News) पर किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Nework) का डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘मेडिकली स्पीकिंग’ (Medically Speaking) आठ फरवरी को देश में अपनी तरह का पहला हेल्थ कॉन्क्लेव ‘सुश्रुत अवॉर्ड्स’ (Sushutra Awards) आयोजित करने जा रहा है।

दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होने जा रहे इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य अंत्योदय और सेवाधारियों का सम्मान करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया इस कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि होंगे। सुबह दस बजे से होने जा रहे इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) और ‘इंडिया न्यूज’ (India News) पर किया जाएगा। शल्य चिकित्सा के पितामह और 'सुश्रुत संहिता' के प्रणेता आचार्य महर्षि सुश्रुत के नाम पर इस अवॉर्ड का नाम रखा गया है।

इस कार्यक्रम के तहत दिन भर में 10 पैनल डिस्कशन भी होंगे, जिसमें पीएम-जेएवाई, जन औषधि, राष्ट्रीय स्किल सेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, टीबी मुक्त भारत अभियान और अन्य योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। शाम चार बजे से सुश्रुत अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाएगा। योजना के कार्यान्वयन में मानक स्थापित करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों, फार्मासिस्टों, आशा कार्यकर्ताओं, अस्पताल प्रमुखों और अधिकारियों को ट्राफियां प्रदान की जाएंगी।

गौरतलब है कि मेडिकली स्पीकिंग आईटीवी नेटवर्क का हेल्थ वर्टिकल है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर साप्ताहिक टीवी शो आयोजित करता है जो न्यूजएक्स और इंडिया न्यूज़ पर प्रसारित होते हैं और इसका एक वेब पोर्टल है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में न्यूज और अन्य डेवलपमेंट को कवर करता है। बता दें कि वर्ष 2018 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मेडिकली स्पीकिंग के हेल्थ अवॉर्ड्स और कॉन्क्लेव के पहले एडिशन का शुभारंभ किया था।


टैग्स मेडिकली स्पीकिंग हेल्थ कॉन्क्लेव मनसुख मंडाविया सुश्रुत अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago