होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय की स्मृति में 'मीडिया विमर्श' का अंक प्रकाशित

वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय की स्मृति में 'मीडिया विमर्श' का अंक प्रकाशित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के जाने-माने राजनेताओं, पत्रकारों द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उमेश जी को दी गयी भावांजलि का भी संकलन कर प्रकाशित किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

जनसंचार की चर्चित पत्रिका 'मीडिया विमर्श' का नया अंक वरिष्ठ पत्रकार और संपादक उमेश उपाध्याय की पावन स्मृति को समर्पित है। उल्लेखनीय है कि उमेश उपाध्याय का पिछले दिनों एक दुर्घटना में निधन हो गया था।

मीडिया विमर्श के इस अंक में उमेश उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर सर्वश्री डा. सच्चिदानंद जोशी, प्रो.गोविंद सिंह, प्रो. राकेश गोस्वामी, प्रो.पी.शशिकला, अरूण आनंद,डा.दिलीप कुमार, विजय मनोहर तिवारी, लोकेंद्र सिंह, सर्जना शर्मा, उमेश चतुर्वेदी, उत्कर्ष उपाध्याय, डा.पवन कौंडल, डा.विनीत उत्पल, अभिरंजन कुमार, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी अटल, संजय सिन्हा, एम. अजहरुद्दीन मुन्ने भारती, जगदीश्वर चतुर्वेदी, जितेन्द्र मेहता, दीक्षा उपाध्याय, डा.विजयेंद्र कुमार के लेख शामिल हैं।

इसके साथ ही उमेश उपाध्याय से डा.लालबहादुर ओझा का एक साक्षात्कार भी इस अंक में शामिल है। अंक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के जाने-माने राजनेताओं, पत्रकारों द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उमेश जी को दी गयी भावांजलि का भी संकलन कर प्रकाशित किया गया है। श्री उपाध्याय भारत में टीवी न्यूज चैनलों के आरंभिक संपादकों में शामिल थे। वे रिलायंस कम्यूनिकेशंस के प्रेसीडेंट भी रहे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago