होम / मीडिया फोरम / कर्नाटक चुनाव: ‘India Today’ के मंच पर जुटेंगे दिग्गज, अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात
कर्नाटक चुनाव: ‘India Today’ के मंच पर जुटेंगे दिग्गज, अहम मुद्दों पर रखेंगे अपनी बात
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। यहां दस मई को चुनाव है। ऐसे में यहां का सियासी पारा काफी गर्म है। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। यहां दस मई को चुनाव है। चुनाव के मद्देनजर यहां का सियासी पारा काफी गर्म है। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है।
जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह तो भविष्य के गर्त में है, लेकिन इस बीच ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए 22 अप्रैल को बेंगलुरु के रिट्ज कार्लटन (Ritz Carlton) होटल में एक राउंडटेबल का आयोजन करने जा रहा है। इस राउंडटेबल में गृहमंत्री अमित शाह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम दिग्गज शामिल होंगे और अपनी बात रखेंगे।
इस राउंडटेबल में अपनी बात रखने वाले प्रमुख वक्ताओं में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया, एयर डे्क्कन के संस्थापक कैप्टन गोपीनाथ, कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन के. जयप्रकाश हेगड़े, कर्नाटक लोकायुक्त जस्टिस बी.एस पाटिल, केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अभिनेत्री राम्या, कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. सी.एन. अश्वथ नारायण, कर्नाटक प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रेजिडेंट मोहम्मद हारिस नलापद, कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी, लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या, रेडियो जॉकी दिशा ओबेरॉय, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेजिडेंट डीके शिवकमार, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे दिग्गज शामिल होंगे।
यहां आपको यह भी बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की ओर से 707 उम्मीदवारों ने नामांकन दायर किए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने कुल 651 नॉमिनेशन भरे हैं, वहीं जेडीएस की ओर से 455 पर्चे दाखिल किए गए हैं। इसके बाद बाकी बचे हुए कुल नामांकन पत्रों पर छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
टैग्स इंडिया टुडे बेंगलुरु कर्नाटक राउंडटेबल