होम / मीडिया फोरम / ‘राजस्थान मिशन 2030’ को लेकर इंडिया न्यूज ने किया कॉन्क्लेव, अहम पहलुओं पर हुई चर्चा

‘राजस्थान मिशन 2030’ को लेकर इंडिया न्यूज ने किया कॉन्क्लेव, अहम पहलुओं पर हुई चर्चा

‘राजस्थान मिशन 2030’ को लेकर ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘राजस्थान मिशन 2030’ को लेकर ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में चार अक्टूबर को एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में इस बात पर चर्चा हुई कि आम आदमी राजस्थान को बेहतर बनाने के लिए क्या सोचता है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिशन 2030 का आगाज किया है। इस मिशन के तहत राजस्थान को देश का नंबर वन राज्य बनाने का उनका सपना है।

कॉन्क्लेव में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा, ‘राजस्थान के हर नागरिक का सपना है कि देश में नंबर वन पर हमारा राज्य हो।’ राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में उनका कहना था कि किसानों को दो हजार यूनिट और घरेलू बिजली 100 यूनिट फ्री दी जा रही है। इनके अलावा सरचार्ज का भुगतान सरकार द्वारा किया जा रहा है।

स्मार्ट फोन सहित तमाम योजनाओं को लेकर जोशी का कहना था, ‘गहलोत सरकार आम जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम चाहते हैं कि प्रदेश में खुशहाली हो। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी दूर हो, उसके लिए मिशन 2030 के लिए गहलोत विभिन्न योजनाओं का फायदा जन जन तक पहुंचा रहे है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल लगे, उसके लिए सरकार ने काफी काम किए हैं। आगे भी करते रहेंगे।’

वहीं, राजस्थान लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने कहा लघु उद्योग में राजस्थान को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था, ’राजस्थान की जनता से पूछ सकते हैं। महिलाओं और युवाओं को पूछ सकते हैं कि सरकार की योजनाओं से कितने लाभान्वित हुए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। गहलोत सरकार की नीति और नीयत में कोई फर्क नहीं है। सरकार की चिरंजीवी योजना के तहत लोगों का इलाज फ्री हो रहा है। अंग दान को लेकर हम बढ़ावा दे रहे हैं। राजस्थान नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है।’

कॉन्क्लेव के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारी स्वीटी रामनाणी, उमंग पुरोहित और राकेश मीना ने राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं की रूपरेखा व मापदंड से जुड़े सवालों के जवाब दिए और धरातल पर हुए कामों का उल्लेख किया। उनका कहना था कि जनाधार और लाभान्वितों के खातों में एक साथ करोड़ों रुपये विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाते हैं और स्मार्ट फोन योजना से लाखों महिलाओं को फोन मिले हैं। कॉन्क्लेव में राज्य सरकार के आला अधिकारी और जयपुर के प्रतिष्ठित लोग मोजूद थे।


टैग्स इंडिया न्यूज आईटीवी नेटवर्क कॉन्क्लेव राजस्थान मिशन 2030 राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago