होम / मीडिया फोरम / रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व India News ने लॉन्च किया ‘अवधपुरी में मंगल बाजे’ गीत
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व India News ने लॉन्च किया ‘अवधपुरी में मंगल बाजे’ गीत
बता दें कि अयोध्या में विशाल और भव्य राममंदिर के पहले चरण का उद्घाटन राजनीति, बिजनेस, फिल्म और खेल के क्षेत्र की तमाम हस्तियों की उपस्थिति के बीच 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अयोध्या में विशाल और भव्य राममंदिर में 22 जनवरी 2024 को होने वाली श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) ने भक्तिगीत ‘अवधपुरी में मंगल बाजे’ लॉन्च किया है।
गुरुग्राम में 14 जनवरी को 'रामराज' के नाम से आयोजित कार्यक्रम में इस गीत को लॉन्च किया गया। इस गीत में राममंदिर में भगवान राम के आगमन का जश्न मनाने का साथ ही विश्व शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने का गहरा संदेश दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा भाजपा के प्रभारी, राज्यसभा सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति एवं संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, पूर्व मंत्री राव नरवर सिंह के अलावा तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े वरिष्ठ राजनेता और धार्मिक गुरुओं समेत तमाम जाने-माने लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर गीत की सराहना करते हुए बिप्लब दास का कहना था, ‘इस गीत के बोल दिल को छू लेते हैं और उत्साह लाते हैं।’ बिप्लब देब ने कहा कि लॉन्चिंग के दौरान जब यह गीत मंच पर बजाया गया तो इस गीत के बोल और तस्वीरों ने लोगों में उत्साह भर दिया और तमाम लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इस गीत में बेहतरीन बोल के साथ-साथ जो तस्वीर भी जोड़ी गई है, वह भगवान श्री राम के प्रति आस्था को जोड़ती है।’
इस गीत को मधु श्री और उत्कर्ष शर्मा ने अपनी आवाज दी है। गीतकार मृत्युंजय कुमार सिंह हैं और म्यूजिक सतीश त्रिपाठी का है। कैमरा और एडिटिंग की जिम्मेदारी नवीन कुमार ने निभाई है, जबकि कंपोजीशन और डायरेक्शन ‘इंडिया न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत का है।
बता दें कि अयोध्या में राममंदिर के पहले चरण का उद्घाटन राजनीति, बिजनेस, फिल्म और खेल के क्षेत्र की तमाम हस्तियों की उपस्थिति के बीच 22 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
“राम आए हैं मेरे राम आए हैं” यह गीत भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर के उद्घाटन के प्रति इंडिया न्यूज़ की श्रद्धा-भेंट है I#RamMandir #Pranpratistha #Ayodhya #RamAaenge #RamLalla #RamJanmabhoomi #indianews@RanaYashwant1 pic.twitter.com/5vZFd0N7nL
— India News (@NetworkItv) January 14, 2024
टैग्स इंडिया न्यूज राम मंदिर भक्तिगीत बिल्पब देब अवधपुरी में मंगल बाजे गीत जारी