होम / मीडिया फोरम / क्रिकेट वर्ल्ड कप में स्टार नेटवर्क ने कायम किया ये रिकॉर्ड

क्रिकेट वर्ल्ड कप में स्टार नेटवर्क ने कायम किया ये रिकॉर्ड

इस टूर्नामेंट के तहत फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

30 मई को शुरुआत के बाद से ही क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का खुमार लोगों पर छाया हुआ है। दुनियाभर में इसके दर्शकों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में पिछली बार की तरह ही दर्शकों के मामले में कई रिकॉर्ड बने हैं। भारत में मैच टेलिकास्ट करने वाले स्टार नेटवर्क के अनुसार,इस आयोजन की शुरुआत के बाद से पहले हफ्ते (30 मई से पांच जून तक) में रिकॉर्ड 26.9 करोड़ दर्शकों ने इसे देखा है। इस टूर्नामेंट के तहत फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा।

इस अवधि के दौरान नौ मैच खेले गए थे, जिनमें भारत का भी एक मैच शामिल था। वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक लोगों ने इस बार मैच देखा है। यदि औसत निकाला जाए तो अब तक क्रिकेट वर्ल्ड कप को रिकॉर्ड 10.72 करोड़ लोगों ने स्टार नेटवर्क पर देखा है। यह किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा औसत है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत ने अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को खेला था। इस मैच को स्टार नेटवर्क पर 18 करोड़ लोगों ने देखा।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स व्युअरशिप स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट वर्ल्ड कप
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago