होम / मीडिया फोरम / हरियाणा सरकार ने बजट में दी जानकारी, राज्य के मीडियाकर्मियों को मिल रहा ये लाभ
हरियाणा सरकार ने बजट में दी जानकारी, राज्य के मीडियाकर्मियों को मिल रहा ये लाभ
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार (23 फरवरी) को विधानसभा में बजट 2024 अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार (23 फरवरी) को विधानसभा में बजट 2024 अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। बजट में सीएम खट्टर ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले बजट से 11 प्रतिशत अधिक है।
बजट पेश करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि लगातार 5वीं बार बजट पेश करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस साल कोई नया टैक्स नहीं है।
इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि पिछले साल, मीडियाकर्मियों की पेंशन को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था। वर्तमान में 193 मीडियाकर्मी मासिक पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।
उन्होंने विधानसभा में यह भी जानकारी दी कि सरकार ने मीडियाकर्मियों के बीमा कवरेज को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया है, जिसका पूरा प्रीमियम सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मीडियाकर्मियों को एक साल में 4000 किलोमीटर राज्य परिवहन में निःशुल्क यात्रा करने की अनुमति है।
गौरतलब है कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में मीडियाकर्मियों की पेंशन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दिया था। इसके अतिरिक्त मीडियाकर्मियों का बीमा कवरेज भी 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया था।
टैग्स पत्रकार मीडियाकर्मी मनोहर लाल खट्टर बजट हरियाणा सरकार सीएम