होम / मीडिया फोरम / पोप लियो XIV के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हरिवंश नारायण सिंह, दीं शुभकामनाएं
पोप लियो XIV के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हरिवंश नारायण सिंह, दीं शुभकामनाएं
वेटिकन के सेंट पीटर स्क्वायर में 18 मई को पोप लियो XIV के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन धार्मिक रीति-रिवाजों और भव्यता के साथ किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
वेटिकन के सेंट पीटर स्क्वायर में 18 मई को पोप लियो XIV के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन धार्मिक रीति-रिवाजों और भव्यता के साथ किया गया। दुनिया भर से कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में हुए इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का प्रतिनिधित्व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया।
हरिवंश नारायण सिंह ने पोप लियो XIV से मुलाकात कर भारत सरकार और देशवासियों की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं। यह समारोह भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ और करीब दो घंटे तक चला। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु, धार्मिक नेता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि सेंट पीटर स्क्वायर में मौजूद रहे।
हरिवंश नारायण सिंह ने इस अहम मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में पोप लियो XIV के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उनसे अपनी संक्षिप्त मुलाकात में, भारत के लोगों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।'
गौरतलब है कि 8 मई को कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को रोमन कैथोलिक चर्च का नया पोप चुना गया था। पोप पद संभालने के बाद उन्होंने ‘पोप लियो XIV’ नाम ग्रहण किया। यह पहली बार है जब अमेरिका से किसी व्यक्ति को पोप चुना गया है। वे अब 1.4 अरब कैथोलिक ईसाइयों के आध्यात्मिक नेता हैं।
टैग्स