होम / मीडिया फोरम / हैप्पी बर्थडे शमशेर सिंह: TRP व स्पेशल शोज के मास्टर के रूप में बनाई है आपने खास पहचान

हैप्पी बर्थडे शमशेर सिंह: TRP व स्पेशल शोज के मास्टर के रूप में बनाई है आपने खास पहचान

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और तमाम न्यूज चैनल्स में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके शमशेर सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और तमाम न्यूज चैनल्स में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके शमशेर सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।

शमशेर सिंह दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और आज टीवी न्यूज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। शमशेर सिंह ने इस दौरान टीआरपी और स्पेशल शोज के मास्टर के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। चैनल लॉन्च करने से लेकर चैनल चलाने में उन्हें महारत हासिल है। शमशेर सिंह को यह पहचान यूं ही नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे उनकी दूरदर्शी सोच, कड़ी मेहनत, न्यूज की अच्छी समझ और लगन का हाथ है।

एक बेहतरीन टीम लीडर हैं वो। कहा जाता है जो एक बार उनके साथ जुड़ा वो उनसे अलग होना नहीं चाहता। लोगों की ख्वाहिश होती है उनके साथ काम करने की। पिछले साल उनके नेतृत्व में नोएडा से हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) लॉन्च हुआ था। इससे पहले वह वरिष्ठ टीवी पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

‘भारत24’ में अपनी पारी संभालने से पहले शमशेर सिंह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में भी मैनेजिंग एडिटर रह चुके हैं। डिजिटल पर भी शमशेर सिंह की अच्छी पकड़ है, ‘जी हिन्दुस्तान’ समेत ’जी मीडिया’ के क्लस्टर-दो के नौ रीजनल चैनल्स की डिजिटल प्रॉपर्टीज के भी वह मैनेजिंग एडिटर थे। साउथ की चार भाषाओं- तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में उन्हौने ’जी’ का डिजिटल चैनल लॉन्च किया था। ’जी हिन्दुस्तान’ में शमशेर सिंह की यह दूसरी पारी थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republi Bharat) के एडिटर थे। शमशेर सिंह नवंबर 2018 से ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ जुड़े हुए थे और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हौने ही ये चैनल लॉन्च किया था।

मूल रूप से पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले शमशेर सिंह 'रिपब्लिक भारत' से पहले ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के साथ बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के साथ अपना सफर मार्च, 2018 में शुरू किया था। इसके पहले 'जी हिन्दुस्तान' (Zee Hindustan) में अपनी पहली पारी के दौरान वह नेशनल अफेयर्स  एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। यहां वह मार्च 2017 से अक्टूबर, 2017 तक रहे।

1965 और 1971 के युद्धों में शामिल रहे एक प्रसिद्ध सेना अधिकारी के बेटे शमशेर सिंह ‘इंडिया टीवी’ और ‘आजतक’ के चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं। 'जी हिन्दुस्तान' से पहले वह ‘इंडिया टीवी’ में बतौर एडिटर (करेंट अफेयर्स) कार्यरत थे। यहां वह नवंबर 2013 से अप्रैल 2017 तक रहे। शमशेर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से ही की थी। अप्रैल 1998 में उन्होंने ‘आजतक’ (AajTak) न्यूज चैनल से पत्रकारिता में अपना सफर शुरू किया और विभिन्न पदों पर रहते हुए यहां वह डिप्टी एडिटर तक बने।

‘आजतक’ में उन्होंने जापान सुनामी, वॉशिंगटन में न्यूक्लियर सम्मिट, कोपनहेगन environment सम्मिट से लेकर कई चुनावों और बड़ी घटनाओं को कवर किया। 16 साल बाद यानी 2013 में ‘आजतक’ के साथ उनका सफर थम गया और ‘इंडिया टीवी’, 'जी हिन्दुस्तान', ‘इंडिया न्यूज’ और ‘रिपब्लिक भारत’ व वर्ष 2020 में फिर 'जी हिन्दुस्तान' होते हुए ‘भारत24’ पहुंचे थे, जहां से उन्होंने कुछ महीनों पहले इस्तीफा दे दिया था और उनके नेतृत्व में ‘इंडिया डेली लाइव’ लॉन्च हुआ है।

बता दें कि ‘आन द स्पॉट’ रिपोर्टिंग के लिए शमशेर को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पिछले दिनों उन्हें दिलीप सिंह पत्रकारिता अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। राजनीति के अलावा आंतरिक सुरक्षा और फॉरेन पॉलिसी पर भी उनकी खास पकड़ है।

शोर शराबे से दूर रहने वाले शमशेर सिंह की दिनचर्या अक्सर सोशल मीडिया (ट्विटर) से दिख जाती है। रोजाना हर हाल में जिम (Gym) करने के साथ ही अपने सहयोगियों को भी वह फिट रहने के लिए मोटिवेट करते रहते हैं।


टैग्स हैप्पी बर्थडे शमशेर सिंह जन्मदिन मुबारक
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago