होम / मीडिया फोरम / मदद पाने के इच्छुक पत्रकारों के लिए दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की सराहनीय पहल
मदद पाने के इच्छुक पत्रकारों के लिए दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की सराहनीय पहल
कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन के कारण तमाम उद्योग धंधे बंद पड़े हुए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में किए गए लॉकडाउन के कारण तमाम उद्योग धंधे बंद पड़े हुए हैं। मीडिया पर भी कोरोना की मार पड़ रही है। कई मीडिया संस्थानों में पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, वहीं कई जगह सैलरी में कटौती की जा रही है। इसके अलावा कई पत्रकारों को अभी तक सैलरी भी नहीं मिली है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
संकट की इस घड़ी में पत्रकारों की मदद करने के लिए ‘दिल्ली पत्रकार संघ’ (Delhi Journalists Association) आगे आया है। संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह और महासचिव अमलेश राजू की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि पत्रकारिता से जुड़े किसी भी साथी को यदि राशन, दवा आदि की समस्या है तो वह संघ के अधिकृत सूत्रों (उमेश चतुर्वेदी-8178080299, संतोष सूर्यवंशी-9899331677,9871167736 और जगदंबा सिंह-9818500395) से संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे पत्रकारों की हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा। ये संपर्क सूत्र अनुभवी पत्रकार और संघ के सदस्य हैं जो सहायता पाने के इच्छुक पत्रकारों की पूरी मदद करेंगे। ‘दिल्ली पत्रकार संघ’ की ओर से इस बारे में की गई घोषणा को आप यहां पढ़ सकते हैं।
टैग्स दिल्ली पत्रकार संघ दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन लॉकडाउन कोविड-19 कोरोनावायरस आर्थिक सहायता