होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए मातृभूमि के पूर्व संपादक वी.पी. रामचंद्रन
दुनिया को अलविदा कह गए मातृभूमि के पूर्व संपादक वी.पी. रामचंद्रन
प्रख्यात पत्रकार वी.पी. रामचंद्रन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन बुधवार को कोच्चि के पास कक्कानाडु स्थित अपने आवास में हुआ।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
प्रख्यात पत्रकार वी.पी. रामचंद्रन अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन बुधवार को कोच्चि के पास कक्कानाडु स्थित अपने आवास में हुआ। वह 98 वर्ष के थे। उनके परिवार ने मीडिया को यह जानकारी दी।
रामचंद्रन ने 1959 में लाहौर से न्यूज एजेंसी पीटीआई के अंतरराष्ट्रीय संवाददाता के तौर पर काम किया था। इसके बाद यूएनआई और एसोसिएट प्रेस न्यूज एजेंसी के साथ भी वे संवाददाता के रूप में काम कर चुके थे। 1978 में कार्यकारी संपादक के रूप में ‘मातृभूमि’ में शामिल हुए और बाद में वे ‘मातृभूमि’ अखबार के संपादक भी रहे।
वीपीआर के नाम से मशहूर रामचंद्रन ने 1990 के दशक में केरल प्रेस अकादमी के अध्यक्ष का पद भी संभाला था।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें केरल सरकार ने 2013 में सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रामचंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
टैग्स पत्रकार अखबार संपादक मातृभूमि वी.पी. रामचंद्रन