होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे UNI के पूर्व संपादक नीरज बाजपेयी
नहीं रहे UNI के पूर्व संपादक नीरज बाजपेयी
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-9 में जज कालोनी स्थित निवास पर नीरज बाजपेयी को गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे दिल का दौरा पड़ा, जिससे वह उबर न सके
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
जाने-माने पत्रकार और देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (UNI) के पूर्व एडिटर नीरज बाजपेयी का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-9 में जज कालोनी स्थित निवास पर नीरज बाजपेयी को गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे दिल का दौरा पड़ा, जिससे वह उबर न सके और उनका निधन हो गया।
वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। बताया जाता है कि उनका दाह संस्कार उनकी बेटी के विदेश से लौटने पर होगा। फिलहाल उनका शव यशोदा अस्पताल, कौशांबी में रखा गया है।
नीरज बाजपेयी ने ‘यूएनआई’ में अपने करियर की शुरुआत कानपुर ब्यूरो से की थी। वर्ष 1993 में उन्हें मुख्यालय स्थानांतरित किया गया, जिसके बाद उन्होंने तमाम महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में उन्हें ‘यूएनआई’ का संपादक नियुक्त किया गया और साथ ही प्रधान संपादक के दायित्वों के निर्वहन की भी जिम्मेदारी दी गई।
नीरज बाजपेयी के निधन पर तमाम पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
टैग्स यूएनआई पत्रकार का निधन यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया नीरज बाजपेयी