होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे CNN के पूर्व न्यूज एंकर बर्नार्ड शॉ
नहीं रहे CNN के पूर्व न्यूज एंकर बर्नार्ड शॉ
इस चैनल में दो दशक से ज्यादा समय तक बतौर चीफ न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे शॉ, वाशिंगटन के एक अस्पताल में हुआ निधन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
न्यूज चैनल ‘सीएनएन’ (CNN) के पूर्व चीफ न्यूज एंकर बर्नार्ड शॉ (Bernard Shaw) का निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय से निमोनिया से जूझ रहे बर्नार्ड ने बुधवार को वाशिंगटन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। शॉ के परिजनों ने गुरुवार को इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।
बर्नार्ड शॉ को राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान आक्रामक सवाल करने और वर्ष 1991 में बगदाद से खाड़ी युद्ध की शांतिपूर्वक ‘रिपोर्टिंग’ करने के लिए पहचाना जाता है।
बर्नार्ड शॉ वर्ष 1980 में ‘सीएनएन’ के साथ जुड़े थे। ‘सीएनएन’ में करीब दो दशक तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद 28 फरवरी 2001 को वह यहां से सेवानिवृत्त हो गए थे। वह ‘सीबीएस’ (CBS) और ‘एबीसी’ (ABC) न्यूज चैनल्स में भी न्यूज एंकर के तौर पर काम कर चुके थे। बर्नार्ड शॉ के निधन पर तमाम पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
टैग्स निधन सीएनएन न्यूज एंकर पत्रकार का निधन बर्नाड शॉ