होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जमीन कब्जा करने का लगाया था आरोप

वरिष्ठ पत्रकार सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जमीन कब्जा करने का लगाया था आरोप

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण सहित तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनीत नारायण सहित तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल तीनों पर अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के खिलाफ साजिश रचने और करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

यह मुकदमा राम मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए श्री राम मंदिर निर्माण तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के भाई संजय बंसल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अन्य लोगों के नाम अल्का लाहोटी और रजनीश हैं।  

चंपत राय बीते कई दिनों से सवालों के घेरे में हैं और राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद के मामले में एक के बाद एक नए फर्जीवाड़े का खुलासा हो रहा है।

शिकायत में संजय बंसल ने कहा है कि उन्होंने विनीत नारायण को फोन किया तो रजनीश नाम के किसी शख्स ने फोन उठाया और उनसे बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में उन्होंने कहा है कि नारायण व बाकी नामजद लोगों ने धर्म के आधार पर नफरत को बढ़ावा दिया है। संजय बंसल बिजनौर के नगीना के रहने वाले हैं।

पत्रकार विनीत नारायण ने एक फेसबुक पोस्ट शेयर कर चंपत राय पर बिजनौर जिले में जमीन हड़पने में उनके भाइयों की मदद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि अल्का लाहोटी के नाम एक गोशाला की 20,000 वर्ग मीटर जमीन हड़पने में चंपत राय ने अपने भाइयों की मदद की थी, जिस पर अवैध डिग्री कॉलेज बनवाया और उसे विश्वविद्यालय से मान्यता दिलवाई। ये भी कहा गया था कि अल्का कब्जे से जमीन छुड़ाने के लिए सीएम योगी से भी गुहार लगा चुकी हैं।

बिजनौर पुलिस ने इस मामले में चंपत राय और उनके भाइयों को क्लीन चिट दे दी है। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि चंपत राय के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, प्रथम दृष्टया में वे आरोप पूरी तरह झूठे पाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि राय के परिजनों पर लगाए गए आरोप भी निराधार पाए गए हैं हालांकि मामले की जांच जारी है।

विनीत नारायण ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि इंडोनेशिया में रहने वाली अलका लाहोटी के पिताजी ने गौसेवा की भावना से 1953 में श्री कृष्ण गौशाला की स्थापना की थी और गौशाला की जमीन पर कब्जा होने की खबर मिलने पर अलका लाहोटी इंडोनेशिया से यहां आयीं और इसे मुक्त कराने के लिए 2018 से लगातार संघर्ष कर रही हैं।

विनीत नारायण के मुताबिक, अलका लाहोटी ने उन्हें बताया कि प्रशासन चंपत राय के दबाव में उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है। पत्रकार ने लिखा कि  लाहोटी ने उन्हें फोन पर बताया था कि चंपत राय से उन्होंने इस विषय में फरियाद की तो उन्होंने कहा कि ये भी (कब्जा करने वाले) अपने परिवार के लोग हैं और मैं पहले इनकी मदद कर चुका हूं, इसलिए अब मैं तुम्हारी कोई कोई मदद नहीं कर सकता।’


टैग्स पत्रकार विनीत नारायण बिजनौर राम मंदिर ट्रस्ट चंपत राय संजय बंसल
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago