होम / मीडिया फोरम / पत्रकार पर एफआईआर, पत्रकारिता पर सीधा हमला : जितेन्द्र बच्चन

पत्रकार पर एफआईआर, पत्रकारिता पर सीधा हमला : जितेन्द्र बच्चन

देश के जाने-माने पत्रकार व यूट्यूबर अजीत अंजुम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने व बिना अनुमति सरकारी दफ्तर में घुसने का आरोप है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पीडब्लयूए) ने वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी (एफआईआर) पर गंभीर चिंता जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने एक बयान में कहा है कि तथ्यों को सामने लाना हर पत्रकार की जिम्मेदारी होती है। यह उसका प्राथमिक व नैतिक कर्तव्य है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना स्वतंत्र पत्रकारिता व जनता के सच जानने के अधिकार पर सीधा हमला है।

विजय नगर स्थित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि पीडब्ल्यूए उन सभी पत्रकारों के साथ खड़ा है, जो अपने पेशे के चलते उत्पीड़न या भय का सामना कर रहे हैं। निडर व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के अधिकार की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि अजीत अंजुम के मामले में न्यायिक प्रक्रिया का पूरा पालन होना चाहिए। एक पत्रकार और उसके अधिकारों की किसी भी स्थिति में अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बिहार के बेगूसराय जिले में देश के जाने-माने पत्रकार व यूट्यूबर अजीत अंजुम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने व बिना अनुमति सरकारी दफ्तर में घुसने का आरोप है। यह मामला बलिया थाना में दर्ज है। एफआईआर भाग संख्या 16, साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) मो. अंसारुल हक ने दर्ज करवाई है।

बीएलओ का कहना है कि 12 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह बलिया प्रखंड सभागार में बीएलओ एप से वोटर लिस्ट की जानकारी अपलोड कर रहा था, तभी अजीत अंजुम अपने सहयोगी व कैमरामैन के साथ बिना अनुमति अंदर घुस आए।

दरअसल, अजीत अंजुम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी एक रिपोर्टिंग की और उसे अपने चैनल पर अपलोड कर बिहार में विशेष संवीक्षा अभियान (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं को उजागर किया था। इसी को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन ने आपत्ति जताई है और एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अजीत अंजुम पर झूठी व भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।

प्रशासन का कहना है कि बलिया अनुमंडल में चल रहे वोटर लिस्ट सुधार कार्य के दौरान अजीत अंजुम ने बिना अनुमति सरकारी दफ्तर में जाकर वीडियो बनाया और इसे यूट्यूब चैनल पर प्रसारित कर दिया। इस वीडियो में कुछ गलत जानकारियां दी गई हैं, जिससे समाज में भ्रम और तनाव फैल सकता है।

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने कहा है कि अजीत अंजुम एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिनका रिकॉर्ड जिम्मेदार और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का रहा है। उन्होंने कहा कि तथ्यों को सामने लाना किसी भी पत्रकार का प्राथमिक और नैतिक कर्तव्य होता है और इसे किसी भी हाल में ‘भ्रामक जानकारी फैलाना’ नहीं कहा जा सकता।

निष्पक्ष पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला होती है, इसलिए इस तरह की कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े करती है और अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने सवाल भी उठाया है कि अगर इसी तरह एफआईआर दर्ज कराकर उत्पीड़न किया जाता रहा तो एक पत्रकार कोई ‘सच’ कैसे उजागर कर पाएगा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago