होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार अपने घर में मिली मृत
महिला पत्रकार अपने घर में मिली मृत
मिजोरम की राजधानी आइजोल में गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को एक महिला पत्रकार अपने ही घर में मृत पायीं गयीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
मिजोरम की राजधानी आइजोल में गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को एक महिला पत्रकार अपने ही घर में मृत पायीं गयीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतक का नाम एजरेला डालिडिया फनाई है, जोकि 41 साल की थी। वह फ्रीलांस पत्रकार थीं और कई सालों तक देश के अलग-अलग मीडिया हाउस के साथ काम कर चुकी थीं। उनकी मां का जुलाई में निधन हो गया था और उसके बाद वह अकेले अपने घर में रहती थीं।
पुलिस के अनुसार, एजरेला बुधवार 24 दिसंबर सुबह तक फोन का जवाब दे रहीं थीं, लेकिन बुधवार रात को उनके घर पर क्रिसमस कैरोल कार्यक्रम आयोजित करने वाले चर्च के युवाओं के कॉल का कोई जवाब नहीं आया।
25 दिसंबर सुबह जब उनके रिश्तेदार उन्हें फोन पर संपर्क नहीं कर पाए, तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से उनका घर खोला, जहां उन्हें जमीन पर मृत अवस्था में पाया गया।
रिश्तेदारों और सहयोगियों ने बताया कि एजरेला अपनी मां की मृत्यु के बाद डिप्रेशन से जूझ रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके शव के पास शराब की बोतलें भी पाई गईं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल हत्या या अन्य कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
टैग्स