होम / मीडिया फोरम / Fake न्यूज पर लगाम लगाने में 'रामबाण' है फैक्ट चेक: अपूर्व चंद्रा

Fake न्यूज पर लगाम लगाने में 'रामबाण' है फैक्ट चेक: अपूर्व चंद्रा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने भारतीय जनसंचार संस्थान में आईआईएस के प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

'फेक न्यूज' पर लगाम लगाने के लिए 'फैक्ट चैक' को महत्वपूर्ण बताते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा है कि सही खबरों को सही तरीके से आम जनता तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में सरकारी सूचना तंत्र के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई गई, जिससे महामारी से बचाव में जनता को मदद मिली। चंद्रा शुक्रवार को ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) में भारतीय सूचना सेवा, ग्रुप 'ए' के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

अपूर्व चंद्रा ने कहा कि फेक न्यूज के युग में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कोरोना के दौर में संचार के मायने बदल गए हैं। लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने के नए तरीके सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सही सूचना के प्रयोग से आम आदमी किसी भी विषय पर सही निर्णय ले सकता है। इसलिए मीडिया और सोशल मीडिया के बदलते समय में सरकारी सूचना तंत्र के अधिकारियों को यह तय करना है कि जनता तक सही जानकारी पहुंचे।

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने का उदाहरण देते हुए चंद्रा ने कहा कि इस दौरान सरकार की प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए गए। सोशल मीडिया में गलत जानकारियां फैलाई गईं। लेकिन हर खबर की तथ्य के साथ पड़ताल कर सरकार ने सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था, जब लोग मानते थे कि विदेशी मीडिया ने जो कह दिया वो सही है, लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज सूचनाओं को जांचने के आधुनिक तरीके सभी के पास हैं। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों को चाहिए कि वे उनका प्रयोग करें और फेक न्यूज को फैलने से रोकें।

इस अवसर पर ‘आईआईएमसी‘ के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग के प्रधान महानिदेशक एन वेणुधर रेड्डी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की महानिदेशक मोनी दीपा मुखर्जी, आरएनआई के प्रेस रजिस्ट्रार धीरेंद्र ओझा, पत्र सूचना कार्यालय के महानिदेशक राजेश मल्होत्रा एवं भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (मीडिया) शेफाली शरण भी उपस्थित थीं।

अफसर नहीं, कम्युनिकेटर बनिए: प्रो. संजय द्विवेदी

‘आईआईएमसी‘ के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि अगर आप एक काबिल अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आपको 'अफसर' की तरह नहीं, बल्कि एक 'कम्युनिकेटर' की तरह लोगों से संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी सूचना प्रणाली के माध्यम से यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी छोटे से छोटे गांव में रहने वाले नागरिकों तक पहुंचे।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी को पाटने में भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि आप विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को सरल और स्पष्ट भाषा में सूचित करते हैं, तो वे अपने अधिकारों और सरकारी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप सरकारी संचारक के तौर पर सफल होना चाहते हैं, तो लोगों से जुड़ें, संवाद करें और बदलाव लाएं।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण आईआईएमसी के अपर महानिदेशक आशीष गोयल ने दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रिंकू पेगू ने किया। इस अवसर पर संस्थान के डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह, प्रो. सुनेत्रा सेन नारायण, प्रो. आनंद प्रधान, प्रो. वीरेंद्र कुमार भारती, प्रो. प्रमोद कुमार एवं प्रो. संगीता प्रणवेंद्र भी उपस्थित थीं।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय संजय द्विवेदी आईआईएमसी एमआईबी भारतीय जनसंचार संस्थान सचिव अपूर्व चंद्र
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago