होम / मीडिया फोरम / जानें, पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाओं पर क्या बोले प्रेस काउंसिल के सदस्य आनंद राणा

जानें, पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाओं पर क्या बोले प्रेस काउंसिल के सदस्य आनंद राणा

शीघ्र ही हर प्रांत के प्रमुख जिलों का दौरा कर वहां पत्रकारों की परेशानियों और उत्पीड़न की घटनाओं पर संज्ञान लेंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के मनोनीत सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार आनंद राणा का कहना है कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार और उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु (एडवोकेट) ने बताया कि भारतीय प्रेस परिषद में मनोनीत होने के बाद आनंद राणा ने मथुरा में हुईं पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाओं का टेलिफोन पर संज्ञान लिया और कहा कि वह शीघ्र ही हर प्रांत के प्रमुख जिलों का दौरा करेंगे और वहां पत्रकारों की परेशानियों और उत्पीड़न की घटनाओं पर संज्ञान लेंगे।

उपमन्यु ने बताया कि जिले में पत्रकारों के दो मामले हुए थे। इसके बाद जिले के पत्रकारों ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर उन्हें दोनों प्रकरणों पर अपने स्तर से जांच कराकर कार्यवाही का अनुरोध किया था। उपमन्यु के अनुसार, ‘एक मामले में हमारे वरिष्ठ साथी और शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार निरंजन सिंह धुरंधर एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश आचार्य से एक दरोगा ने अभद्र व्यवहार किया था। यह प्रकरण कप्तान साहब के संज्ञान में आया तो इस पर बाद में होली गेट पर दोनों पीड़ित वरिष्ठ पत्रकारों से सीओ सिटी एवं कोतवाली प्रभारी और वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में दरोगा के गलती मान लेने पर समझौता हो गया था।’

उपमन्यु ने बताया कि दूसरे प्रकरण में एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें एक पत्रकार गिरफ्तार हुआ था और दो फरार दिखाई गए थे। इस प्रकरण की एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच देने को कहा था लेकिन बाद में सीओ रिफाइनरी को जांच दे दी थी। इस प्रकरण में पीड़ित पत्रकारों के बयान और साक्ष्य सीओ को उपलब्ध करा दिए गए हैं। शीघ्र ही या जांच संपूर्ण हो जाएगी और सीओ द्वारा इस जांच से एसएसपी को अवगत करा दिया जाएगा।


टैग्स प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया पीसीआई कमलकांत उपमन्यु आनंद राणा
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago