होम / मीडिया फोरम / दूरदर्शन में डायरेक्टर रहे बराह मोहंती ने दुनिया को कहा अलविदा

दूरदर्शन में डायरेक्टर रहे बराह मोहंती ने दुनिया को कहा अलविदा

बतौर लेक्चरार की थी अपने करियर की शुरुआत, बाद में छोड़ दी थी कॉलेज की नौकरी, कटक के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दूरदर्शन, भुवनेश्वर के पूर्व डायरेक्टर बराह मोहंती (Baraha Mohanty) का निधन हो गया है। करीब 73 वर्षीय मोहंती का कटक के ब्लू लाइन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने मोहंती के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।  

नौ अप्रैल 1947 को जन्मे मोहंती दूरदर्शन भवन, मंडी हाउस (नई दिल्ली) में DD News, DD Sports, DD पूर्वोत्तर के चैनल मैनेजर रह चुके थे। इकनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट मोहंती ने अपने करियर की शुरुआत ओडिशा के गंजाम जिला स्थित ‘Aska College’ में बतौर लेक्चरार की थी। वर्ष 1969 से 1975 तक इस पद पर काम करने के बाद उन्होंने ओडिशा में ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) जॉइन कर लिया।

वह आकाशवाणी कटक, दूरदर्शन भुवनेश्वर और आकाशवाणी के कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान, भुवनेश्वर के निदेशक रह चुके थे। उन्होंने वर्ष 1988 से 2007 में अपनी सेवानिवृत्ति तक दूरदर्शन में अपनी सेवाएं दीं। मोहंती के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है।


टैग्स ऑल इंडिया रेडियो दूरदर्शन बराह मोहंती
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

3 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago