होम / मीडिया फोरम / विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जुटे पर्यावरणविद, उठाया ये बड़ा मुद्दा

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जुटे पर्यावरणविद, उठाया ये बड़ा मुद्दा

रिवर कनेक्ट अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा, हमें अपनी पीढ़ियों के भविष्य को खतरे में डालने का कोई अधिकार नहीं है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर चार जून को रिवर कनेक्ट अभियान के तहत ‘यमुना कैसे बचे’  को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में यमुना की वर्तमान दुर्दशा पर चिंतन कर शासन-प्रशासन से इसे बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गयी।

वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल का कहना था कि यमुना की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। पूरी यमुना सूखी हुई है। जो थोड़ा-बहुत पानी दिखाई दे रहा है, वह वास्तव में दुर्गंध युक्त मलमूत्र वाला नालों का पानी है। उन्होंने मांग उठाई कि इस दिशा में राष्ट्रीय नदी नीति व राष्ट्रीय नदी आयोग बना कर जिम्मेदारी निश्चित की जाए, जिससे नदियों में वर्ष भर पानी रह सके।

डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि शासन-प्रशासन समय रहते यमुना नदी को बचाने के लिए मजबूत कदम उठाये, अन्यथा यह नदी इतिहास बनकर महज किताबों में कैद हो जाएगी। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता रंजन शर्मा ने कहा कि आज आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने कि चर्चा ज़ोर-शोर से की जा रही है, परंतु इस जीवनदायनी नदी की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं है, जबकि हर दृष्टि से इस नदी का साफ व स्वच्छ होना परम आवश्यक है।

शैलेन्द्र नरवार का कहना था, ‘आज हमने यमुना को अपने स्वार्थ के चलते महज मैला ढोने वाली माल गाड़ी बना दिया है, हमें अपनी पीढ़ियों के भविष्य को खतरे में डालने का कोई अधिकार नहीं है।’ संगोष्ठी में मुख्य रूप से बृज खंडेलवाल, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, रंजन शर्मा, शैलेन्द्र नरवार, श्रवण कुमार, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, पद्मिनी अयर, राजीव गुप्ता, विशाल झा, चतुर्भुज तिवारी, दीपक राजपूत, दिनेश यादव आदि सम्मिलित हुए।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स विश्व पर्यावरण दिवस बृज खंडेलवाल रिवर कनेक्ट अभियान
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago