होम / मीडिया फोरम / चीनी अधिकारियों को सूचना देने पर पत्रकार को ED ने किया गिरफ्तार

चीनी अधिकारियों को सूचना देने पर पत्रकार को ED ने किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा  को  गिरफ्तार किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत फ्रीलांस पत्रकार राजीव शर्मा  को  गिरफ्तार किया है। बता दें कि राजीव शर्मा पर कथित रूप से चीनी खुफिया अधिकारियों को गोपनीय और संवेदनशील जानकारी प्रदान करने का आरोप है।

ईडी ने 1 जुलाई को राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और 7 दिन की पूछताछ के लिए रिमांड ली।

प्रवर्तन निदेशालय ने राजीव शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा दायर प्राथमिकी और आरोपपत्र के आधार पर जांच शुरू की थी।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजीव शर्मा को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था, और उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी। फिलहाल राजीव शर्मा जमानत पर बाहर था। दिल्ली पुलिस की इसी चार्जशीट पर कार्रवाई करते हुए ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के बाद पता चला कि राजीव शर्मा पैसों के बदले काफी अहम जानकारी चीन के जासूसों तक पहुंचा रहा था। इस जानकारी में काफी सारी जानकारी देश की सुरक्षा से जुड़ी हुई थी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि राजीव शर्मा और अन्य अज्ञात लोगों के भुगतान के लिए कैश महिपालपुर स्थित शेल कंपनियों द्वारा हवाला के जरिए मंगाया जा रहा था, जो कि चीनी नागरिकों द्वारा चलाई जा रही थीं। इन शेल कंपनियों को झांग चेंग उर्फ सूरज, झांग लिक्सिया उर्फ उषा और क्विंग शी के अलावा एक नेपाली नागरिक शेर सिंह उर्फ राज बोहरा चला रहे थे।

इसी शेल कंपनी के जरिए हवाला का कारोबार किया जा रहा था और देश में काम कर रही चीन की कंपनियां हवाला के जरिए पैसों को भारत से चीन पहुंचा रही थी। साथ ही राजीव शर्मा को जासूसी के बदले पैसे दे रही थी. राजीव शर्मा जासूसी के बदले मिलने वाले इन पैसों को अपने बेनामी खाते में जमा कर रहा था ताकि किसी को इस बात का शक भी ना हो।


टैग्स प्रवर्तन निदेशालय राजीव शर्मा प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट फ्रीलांस पत्रकार चीनी खुफिया अधिकारी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

54 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

39 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago