होम / मीडिया फोरम / IIMC में MA व PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ई-काउंसलिंग 28 मई से

IIMC में MA व PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ई-काउंसलिंग 28 मई से

भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में एमए पाठ्यक्रम और पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया 28 मई, 2025 से प्रारंभ हो रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में एमए पाठ्यक्रम और पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया 28 मई, 2025 से प्रारंभ हो रही है। जिन अभ्यर्थियों के पास सीयूईटी-पीजी का वैध स्कोर है, वे https://iimc.admissions.nic.in पर जाकर ई-काउंसलिंग हेतु पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹1500 तथा ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीएच वर्ग के लिए ₹1000 निर्धारित किया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 जून है।

प्रवेश प्रभारी प्रो. (डॉ.) राकेश गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष आईआईएमसी ने जन संचार एवं पत्रकारिता के अतिरिक्त अन्य विषयों से भी अभ्यर्थियों को पात्र माना है। उन्होंने बताया कि ‘न्यू मीडिया कम्युनिकेशन’ नामक नए एमए कार्यक्रम में डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा (MTQP 04), कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी (SCQP 09) तथा अप्लाइड आर्ट्स (HUQP 03) जैसे विषयों में सीयूईटी-पीजी स्कोर रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

इसी प्रकार, आईआईएमसी ढेंकनाल में आरंभ किए गए नए पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम ‘कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एवं ब्रैंड मैनेजमेंट’ में अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विषयों में सीयूईटी-पीजी स्कोर रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

हालांकि, अंग्रेज़ी पत्रकारिता, हिन्दी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क तथा रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता पाठ्यक्रमों में केवल जन संचार एवं पत्रकारिता विषय में सीयूईटी-पीजी स्कोर रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

प्रो. गोस्वामी ने सलाह दी कि पंजीकरण फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और पाठ्यक्रमों एवं परिसरों की प्राथमिकताएं सावधानीपूर्वक भरें। एक बार फॉर्म जमा हो जाने के बाद प्राथमिकताओं में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयनित पाठ्यक्रम की पुष्टि के लिए अभ्यर्थियों को ₹20,000 अग्रिम ट्यूशन शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य होगा। शेष शुल्क निर्धारित समयसीमा में जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

एमए पाठ्यक्रमों के लिए कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है। हालांकि, डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए आयु सीमा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण से पूर्व निर्देश अवश्य पढ़ने की सलाह दी गई है।

प्रो. गोस्वामी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी अभ्यर्थियों को हाई स्कूल सर्टिफिकेट (10वीं) द्वारा जन्मतिथि का सत्यापन और स्नातक की अंतिम अंकतालिका प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी स्नातक के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा में हैं, उन्हें भी निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

यदि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र तुरंत उपलब्ध नहीं करा पाते हैं, तो वे स्वप्रमाणित घोषणा-पत्र (अंडरटेकिंग) देकर निर्धारित समयावधि में प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रो. गोस्वामी ने यह जानकारी भी दी कि ‘एमए इन मीडिया बिजनेस स्टडीज़’ और ‘एमए इन स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन’ में प्रवेश हेतु पंजीकरण कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को आईआईएमसी की वेबसाइट iimc.gov.in नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago