होम / मीडिया फोरम / डॉ. ज्योति वर्धन साहनी को मिला ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड
डॉ. ज्योति वर्धन साहनी को मिला ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड
ऑल इंडिया अचीवर्स कॉन्फ्रेंस (AIAC) ने दिल्ली के होटल सम्राट में एक अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
ऑल इंडिया अचीवर्स कॉन्फ्रेंस (AIAC) ने दिल्ली के होटल सम्राट में एक अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया। 21 अप्रैल को हुए इस आयोजन में देशभर के प्रत्येक राज्य से ऐसे चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में एक खास मुकाम हासिल किया है और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।
इसी के तहत ज्योतिष व वास्तु के क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. ज्योति वर्धन साहनी को ‘गोल्डन अचीवर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। बॉलिवुड हस्तियों रजा मुराद, अवतार गिल व राकेश बेदी के द्वारा ट्रॉफी व सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन मिस इंडिया (2019) सिमरन आहूजा ने किया।
टैग्स डॉ. ज्योदति वर्धन साहनी ज्योतिषाचार्य ऑल इंडिया अचीवर्स कॉन्फ्रेंस राकेश बेदी रजा मुराद अवतार गिल