होम / मीडिया फोरम / डॉ. देव स्वरूप को मिला हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार
डॉ. देव स्वरूप को मिला हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार
राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को इस बारे में आदेश जारी किया है। डॉ. देव स्वरूप फिलहाल डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यलाय के कुलपति हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. देव स्वरूप सौंपा गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को इस बारे में आदेश जारी किया है।
बता दें कि विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति ओम थानवी का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो गया। इसके बाद राज्यपाल ने डॉ. देव स्वरूप को अग्रिम आदेश तक इस विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
डॉ. देव स्वरूप फिलहाल डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यलाय के कुलपति हैं।
टैग्स कुलपति वाइस चांसलर वीसी हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डॉ. देव स्वरूप