होम / मीडिया फोरम / चुने जाएंगे दिल्ली पत्रकार संघ के नए पदाधिकारी, ये है पूरा कार्यक्रम
चुने जाएंगे दिल्ली पत्रकार संघ के नए पदाधिकारी, ये है पूरा कार्यक्रम
चुनाव के लिए वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट’ (इंडिया) से संबद्ध ‘दिल्ली पत्रकार संघ’ (DELHI JOURNALISTS ASSOCIATION) की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 23 अक्टूबर को हुई एसोसिएशन की वर्तमान एग्जिक्यूटिव कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इस कमेटी में एक प्रेजिडेंट, चार वाइस प्रेजिडेंट, एक जनरल सेक्रेटरी, तीन सेक्रेटरी, एक कोषाध्यक्ष और 15 एग्जिक्यूटिव मेंबर्स के पदों पर चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
इस चुनाव कार्यक्रम के तहत 20 दिसंबर 2019 को डीजेए के मेंबर्स की सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 2 जनवरी 2020 से शुरू की जाएगी। दो जनवरी से 10 जनवरी तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। 11 जनवरी को सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 16 जनवरी की शाम चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 23 जनवरी को चुनाव होगा और इसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
बताया जाता है कि चुनाव लड़ने के लिए कम से कम एक साल पुराना सदस्य होना जरूरी है। चित्तौड़गढ़ यूनियन काउंसिल में लिए गए फैसले के मुताबिक किसी प्रतिस्पर्धी यूनियन का सदस्य पाए जाने पर नामांकन पत्र रद्द कर दिया जाएगा। चुनाव में शामिल होने के लिए सदस्य का दिसंबर 2019 तक का सदस्यता शुल्क जमा होना आवश्यक है।
चुनाव वाले दिन वोट डालने से पहले भी सदस्यता शुल्क जमा कराया जा सकता है। इसके साथ ही उम्मीदवार के प्रस्तावक और अनुमोदक का दिसंबर 2019 तक का सदस्यता शुल्क जमा होना जरूरी है। 500 रुपए शुल्क जमा करके कोई भी सदस्य कार्यालय से एसोसिएशन के सदस्यों की सूची प्राप्त कर सकता है।
टैग्स दिल्ली पत्रकार संघ दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन डीजेए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रास बिहारी