होम / मीडिया फोरम / ‘प्रसार भारती’ दे रही DD के पत्रकारों को नई पहचान, इन्हें मिला सम्मान
‘प्रसार भारती’ दे रही DD के पत्रकारों को नई पहचान, इन्हें मिला सम्मान
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ ने कोविड-19 के दौरान देश भर में कार्य कर रहे दूरदर्शन के पत्रकारों के लिए बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड शुरू किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश की पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) ने कोविड-19 के दौरान देश भर में कार्य कर रहे दूरदर्शन के पत्रकारों के लिए बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड शुरू किया है। इस अवॉर्ड के तहत नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके तहत भोपाल समाचार ‘एकांश’ को बेस्ट स्टोरी का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
बताया जाता है कि इस अवॉर्ड के लिए देश भर से स्टोरी आमंत्रित की गई थीं, जिनमें से मध्य प्रदेश को मिलाकर गुजरात, उत्तराखंड, असम और आंध्र प्रदेश को बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिला है। प्रतियोगिता में चुने जाने का आधार स्टोरी, फिल्मांकन, ऑडियो-वीडियो क्वालिटी एवं उसकी प्रस्तुति है।
इस स्टोरी में बताया गया है कि कैसे कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान बैंककर्मी ग्रामीण क्षेत्र में राशि लेकर पहुंचे और विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीणों के खाते में आई राशि का भुगतान उन्हें घर बैठे ही किया। इस सुविधा के चलते ग्रामीणों को भुगतान प्राप्त करने के लिए शहर नहीं आना पड़ा। स्टोरी होशंगाबाद के ग्राम जासलपुर में बनाई गई। दरअसल, कोरोना पॉजिटिव एक मरीज इस गांव में पहुंच गया था, जिसके बाद जासलपुर को सील कर दिया गया, लेकिन विभिन्न सेवाएं जारी रहीं।
आशीष मालवीय द्वारा की गई जिस स्टोरी को अवॉर्ड मिला है, वह आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन अवॉर्ड आकाश मालवीय होशंगाबाद बेस्ट स्टोरी आशीष मालवीय