होम / मीडिया फोरम / ‘भास्कर न्यूज’ चैनल को लेकर दैनिक भास्कर ने पब्लिश किया ये पब्लिक नोटिस
‘भास्कर न्यूज’ चैनल को लेकर दैनिक भास्कर ने पब्लिश किया ये पब्लिक नोटिस
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूहों में शुमार भास्कर समूह ने एक पब्लिक नोटिस पब्लिश किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूहों में शुमार दैनिक भास्कर समूह ने एक पब्लिक नोटिस पब्लिश किया है। दरअसल, मीडिया समूह को यह नोटिस ‘भास्कर न्यूज’ नामक टीवी चैनल की वजह से पब्लिश करना पड़ा है। दैनिक भास्कर के भिलाई एडिशन में प्रकाशित इस पब्लिक नोटिस के माध्यम से कहा गया है कि उनके समूह का इस नाम के चैनल के साथ कोई संबंध नहीं है।
दैनिक भास्कर की ओर से जारी इस पब्लिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि भास्कर का नाम एवं लोगो का उपयोग कर कुछ अनैतिक लोगों द्वारा पब्लिक को गुमराह किया जा रहा है। इसके तहत ऐसे लोग ‘भास्कर न्यूज’ नामक टीवी चैनल प्रसारित कर रहे हैं। इस बारे में समूह की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने 16 अप्रैल 2019 को दिए गए अपने आदेश में तत्काल प्रभाव से भास्कर न्यूज चैनल के प्रसारण पर रोक लगा दी है। अब इस चैनल का प्रसारण करना कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा।
दैनिक भास्कर की ओर से पब्लिश किए गए पब्लिक नोटिस को आप यहां पढ़ सकते हैं-
टैग्स टीवी चैनल दैनिक भास्कर भास्कर न्यूज