होम / मीडिया फोरम / आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रतिभा सम्मान से नवाजे गए पत्रकार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रतिभा सम्मान से नवाजे गए पत्रकार

‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ नई दिल्ली की ओर से 36 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ नई दिल्ली द्वारा 36 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इनमें दिल्ली-एनसीआर के 15 डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और दो सामाजिक संस्थाएं शामिल रहीं। इसके अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा व जम्मू-कश्मीर से आए पांच समाजसेवियों को ‘समाज रत्न’ और कई पत्रकारों को भी प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।

विजयनगर स्थित प्रताप विहार के सेक्टर 11 स्थित फ्लोरस अस्पताल के सहयोग से रविवार को आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक ए. सी. भटनागर, विशिष्ट अतिथि सुभास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, फ्लोरेस अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एम. के. सिंह और ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने भगवान श्री चित्रगुप्त की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अशोक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि कोरोनाकाल में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने जान जोखिम में डालकर दिन-रात समाज की सेवा की। उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने कोरोना संक्रमण काल में पीड़ित लोगों की सेवा एवं अनुकरणीय योगदान देने वाले कर्मवीरों को फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर से आईं समाजसेवी सुनीता शर्मा, महिला उन्नति संस्था के प्रमुख डॉ राहुल भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी रूप चंद नागर, नया सवेरा सोसायटी की अध्यक्ष डॉ कमलेश भारद्वाज, काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव विकास सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव, डॉ मुकुल शर्मा, पत्रकार अशोक कौशिक, मुकेश गुप्ता, अशोक कुमार, नरेश राजपूत, सुधांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


टैग्स जितेन्द्र बच्चन कोरोना योद्धा स्वतंत्रता दिवस ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago