होम / मीडिया फोरम / टीवी महिला पत्रकार के खिलाफ पुलिस तक पहुंचा ये मामला
टीवी महिला पत्रकार के खिलाफ पुलिस तक पहुंचा ये मामला
शिकायतकर्ता ने आरोपित महिला समेत चैनल व चैनल हेड के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक व्यक्ति ने न्यूज चैनल की कथित महिला पत्रकार के खिलाफ अवैध रूप से उगाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। सुधीर कुमार नामक इस व्यक्ति का आरोप है कि अंजना गोयल नामक यह महिला खुद को न्यूज चैनल ‘टीवी100’ की पत्रकार बताकर उगाही करती है और विज्ञापन देने के लिए उस पर दवाब भी बनाती है।
सुधीर कुमार का यह भी आरोप है कि विज्ञापन देने से मना करने पर उक्त महिला जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करती है और जेल में डलवा देने की धमकी देती है। अब सुधीर कुमार ने पुलिस में इसकी लिखित शिकायत करते हुए अंजना गोयल, टीवी100 व चैनल हेड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्याय दिलाने की मांग की है।
सुधीर कुमार द्वारा पुलिस में की गई शिकायत की कॉपी आप यहां पढ़ सकते हैं-
टैग्स महिला पत्रकार उत्तराखंड कोटद्वार उगाही का आरोप अंजना गोयल सुधीर कुमार टीवी100