होम / मीडिया फोरम / सबसे पहले न्यूज देने की होड़ मीडिया और समाज के लिए बड़ा खतरा: टंडन

सबसे पहले न्यूज देने की होड़ मीडिया और समाज के लिए बड़ा खतरा: टंडन

‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य अशोक टंडन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य अशोक टंडन का कहना है कि सबसे पहले न्यूज देने की होड़ मीडिया और समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अशोक टंडन गुरुवार को ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (IIMC) के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। 'सामाजिक सौहार्द एवं शांति को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका' विषय पर विचार व्यक्त करते हुए अशोक टंडन का कहना था कि बिना जांचे-परखे खबर प्रसारित करने से सामाजिक सौहार्द और शांति पर बुरा असर पड़ता है। किसी भी खबर को देने से पहले पत्रकारों को इस बारे में जरूर सोचना चाहिए।

टंडन के अनुसार, ‘कोई भी देश तब तक तरक्की नहीं कर सकता, जब तक वहां शांति का माहौल न हो। ऐसे में हमारे देश में जब तनाव की स्थिति बनती है तो मीडिया की कैसी भूमिका होनी चाहिए, यह बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। शांति और भाईचारे को कायम रखने में मीडिया की भूमिका सबसे अहम होती है।’ उन्होंने कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि खबर से समाज में किसी तरह का विपरीत प्रभाव न पड़े और शांति का माहौल बना रहे। अगर शांति कायम रहेगी तो देश तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ पाएगा।

टंडन के अनुसार, ‘भारत में मीडिया की भूमिका हमेशा सकारात्मक रही है। मानव अधिकारों को लेकर मीडियाकर्मी ज्यादा संवेदनशील हैं। मानवाधिकारों से जुड़े कई प्रमुख विषयों को मीडिया लगातार उजागर कर रहा है, जिसके कारण समाज में जागरुकता पैदा होती है।’ उन्होंने कहा कि मीडिया को बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है, जिसका ध्यान प्रत्येक मीडियाकर्मी को रखना चाहिए।

इस अवसर पर ’आईआईएमसी’ की महानिदेशक डॉ. अनुपमा भटनागर ने कहा कि भारतीय जनसंचार संस्थान ने आज अपने गौरवशाली इतिहास के 59 वर्ष पूरे किए हैं। आईआईएमसी ने मीडिया शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में एक अलग जगह बनाई है। आईआईएमसी के सभी पूर्व महानिदेशकों, श्रेष्ठ प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास से ही हम लगातार कई वर्षों से मीडिया शिक्षण के क्षेत्र में पहले स्थान पर हैं।

कार्यक्रम में अपर महानिदेशक डॉ. निमिष रुस्तगी, डीन अकादमिक प्रो. गोविंद सिंह एवं आउटरीच विभाग के प्रमुख प्रो. प्रमोद कुमार सहित संस्थान के समस्त अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रचना शर्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निमिष रुस्तगी ने दिया।


टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान स्थापना दिवस अशोक टंडन
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago