होम / मीडिया फोरम / ग्रामीण विकास को तीव्र करने का महत्वपूर्ण माध्यम है सामुदायिक रेडियो: प्रो. के.जी सुरेश

ग्रामीण विकास को तीव्र करने का महत्वपूर्ण माध्यम है सामुदायिक रेडियो: प्रो. के.जी सुरेश

भोपाल स्थित ‘माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय’ के परिसर में हुई नए सामुदायिक रेडियो चैनल ‘कर्मवीर’ के ट्रांसमिशन टावर की स्थापना

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय' (MCU) भोपाल के कुलपति प्रो. के.जी सुरेश का कहना है कि सामुदायिक रेडियो (Community Radio) ग्रामीण विकास को तेज करने का प्रभावी माध्यम है। विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को नए सामुदायिक रेडियो चैनल ‘कर्मवीर’ के ट्रांसमिशन टावर की स्थापना के मौके पर प्रो. के.जी. सुरेश ने यह बात कही।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रांसमिशन टावर की स्थापना के साथ ही रेडियो प्रसारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। जल्द ही एमसीयू के सामुदायिक रेडियो का प्रसारण ग्रामीण क्षेत्रों में हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ये रेडियो भोपाल के शहरी इलाकों के साथ साथ गोरेगांव, बिशनखेड़ी, मुगलिया छाप, नीलबड़, रातीबड़ सहित कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुना जा सकेगा। सरकारी ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रति जागरूक करने में ये रेडियो चैनल अहम भूमिका निभाएगा।

प्रो. के.जी. सुरेश के अनुसार, ‘विद्यार्थियों के माध्यम से जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से यह जानकारी भी ली जाएगी कि ग्रामीण किस तरह के रेडियो कार्यक्रम सुनना चाहते हैं।

बिशनखेड़ी स्थित परिसर में जल्द ही शुरू होने वाले रेडियो कर्मवीर के ट्रांसमिशन टावर की स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ.अविनाश वाजपेयी, रेडियो कर्मवीर के निदेशक डॉ. आशीष जोशी, प्रड्यूसर परेश उपाध्याय, बेसिल से आए प्रतिनिधि महेंद्र, शोध समन्वयक अंकित पांडे ,सहायक प्राध्यापक अरूण खोबरे, प्रियंका सोनकर, अशोक पांडे, मुकेश चौधरी व राजेश शर्मा समेत तमाम शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी कुलपति माखनलाल विश्वविद्यालय कम्युनिटी रेडियो सामुदायिक रेडियो एमसीयू वाइस चांसलर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय वीसी प्रो. केजी सुरेश कर्मवीर
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago