होम / मीडिया फोरम / 'क्रोम DM' ने धूमधाम से मनाई 16वीं वर्षगांठ, कार्यक्रम में शामिल हुए कई मीडिया दिग्गज
'क्रोम DM' ने धूमधाम से मनाई 16वीं वर्षगांठ, कार्यक्रम में शामिल हुए कई मीडिया दिग्गज
'क्रोम डेटा एनालिटिक्स एंड मीडिया' ने हाल ही में अपनी 16वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस मौके पर रविवार शाम दिल्ली गोल्फ क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
'क्रोम डेटा एनालिटिक्स एंड मीडिया' ने हाल ही में अपनी 16वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस मौके पर रविवार शाम दिल्ली गोल्फ क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी मेजबानी क्रोम डीएम के फाउंडर व सीईओ पंकज कृष्णा ने की, जहां उनकी पूरी टीम मौजूद रही। वहीं इस भव्य कार्यक्रम में मीडिया हाउस के कई बड़े दिग्गज भी शामिल हुए।
मध्यरात्रि तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न चैनलों और मीडिया प्लेटफॉर्म्स से आए अतिथियों ने हिस्सा लिया, जिनमें गौरव द्विवेदी (सीईओ, प्रसार भारती), राजीव दुबे (डाबर), डॉ. अनुराग बत्रा (चेयरमैन व एडिट-इन-चीफ, BW बिजनेसवर्ल्ड व एक्सचेंज4मीडिया), अविनाश पांडे, आशीष बग्गा, अभय ओझा, रजनीश आहूजा, शेखर बंसल और पारुल कामरा (एबीपी न्यूज), रमन कालरा (आईबीएम), गुलाब मखीजा (सीईओ, इंडिया टीवी), मोना जैन (जी मीडिया कॉर्प), सब्बास जोसेफ (विजक्राफ्ट), रक्तिम दास (टीवी9 नेटवर्क), आशुतोष सिन्हा (एनडीटीवी), कैलाश अधिकारी (SAB ग्रुप) प्रदीप भंडारी और सलिल कुमार (सीईओ टीवी टुडे - डिजिटल) आदि शामिल हुए।
इस कार्यक्रम को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए क्रोम डीएम के फाउंडर व सीईओ पंकज कृष्णा ने कहा, "क्रोम डीएम के 16 साल पूरे होने का जश्न मनाना न केवल एक कार्यक्रम को आयोजन कर देना है, बल्कि इसकी उल्लेखनीय जर्नी को मान्यता देना है। 2008 में एक डिस्ट्रीब्यूशन ऑडिट कंपनी के तौर पर इसकी शुरुआत हुई और आज यह ट्रेडिशनल मीडिया, डिजिटल मीडिया मीजरमेंट, ब्रैंड ऑडिट और मीडिया रिसर्च में एक बहुआयामी ऑर्गनाइजेशन बन गया है। मुझे अपनी जर्नी पर बेहद गर्व है और मैं अपनी समर्पित टीम, भरोसेमंद क्लाइंट्स और वैल्युएबल पार्टनर्स का आभारी हूं।"
तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां-
टैग्स क्रोम डीएम दिल्ली गोल्फ क्लब