होम / मीडिया फोरम / हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे अरुण नौटियाल जी: चारुल मलिक

हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे अरुण नौटियाल जी: चारुल मलिक

आज सुबह-सुबह ही यह मनहूस खबर सुनने को मिली कि अरुण नौटियाल नहीं रहे। एक बार को तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन खबर सच थी और इस पर भरोसा करना पड़ा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

चारुल मलिक।।

आज सुबह-सुबह ही यह मनहूस खबर सुनने को मिली कि अरुण नौटियाल नहीं रहे। एक बार को तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन खबर सच थी और इस पर भरोसा करना पड़ा।

अरुण नौटियाल जी से मेरी काफी यादें जुड़ी हुई हैं। वह मेरे शिफ्ट इंचार्ज हुआ करते थे। ‘एबीपी न्यूज’ में अपनी पारी के दौरान मैंने हमेशा सुबह के प्राइम टाइम शो किए हैं। हम लोगों ने इस चैनल पर सुबह पांच बजे ‘पहली खबर’ नाम से एक शो शुरू किया था, जिसे मैं होस्ट करती थी। इस शो के लिए मुझे सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे ऑफिस पहुंचना होता था।

मैं जब भी सुबह ऑफिस पहुंचती थी, तो मुझे लगता था कि मैं ही सबसे पहले आई हुं, लेकिन अरुण नौटियाल जी हमेशा मुझे वहीं मिलते थे। यह सिलसिला करीब तीन-चार साल चला। अरुण नौटियाल जी काफी मृदुभाषी और कम बोलने वाले थे। वहां अपने कार्यकाल के दौरान हमने विभिन्न शोज को लेकर कई नए-नए प्रयोग किए, लेकिन मुझे कभी भी उनके चेहरे पर किसी तरह की शिकन देखने को नहीं मिली।

हर समय कूल रहने वाले अरुण नौटियाल जी के चेहरे पर हमेशा स्माइल और दिमाग में न्यूज का रन डाउन रहता था। मैंने कभी उन्हें ऊंची आवाज में बात करते हुए नहीं देखा।

एंकर्स का रोस्टर बनाना हो या सुबह के प्राइम टाइम की स्ट्रैटेजी, सब उन्होंने ही देखा। पहली खबर, स्टार सवेरा, क्रिकेट, स्पेशल प्रोग्राम आदि शो के दौरान उनके नेतृत्व में काफी काम काम किया और बहुत कुछ सीखा।  

कभी किसी जरूरी काम अथवा तबीयत खराब होने के कारण यदि मैं रात को उन्हें फोन करके कहती थी कि मैं कल सुबह नहीं आ पाऊंगी, तो कभी भी उन्होंने न कोई सवाल पूछा और न ही कभी मना किया। वह हमेशा हां ही कहते थे।

आज दिल बहुत दुखी हुआ, उनके जाने की बात सुनकर। मेरे लिए स्टार न्यूज/एबीपी न्यूज का मतलब आप थे अरुण नौटियाल जी। लिखने और कहने को बहुत कुछ है, लेकिन ये सब लिखते हुए मेरे हाथ कंपकंपा रहे हैं। अरुण जी आप हमेशा याद आओगे। विनम्र श्रद्धांजलि।

(जानी-मानी एंकर और अभिनेत्री चारुल मलिक पूर्व में लंबे समय तक एबीपी न्यूज में रही हैं।)


टैग्स निधन श्रद्धांजलि अरुण नौटियाल वरिष्ठ पत्रकार चारुल मलिक
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

3 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago