होम / मीडिया फोरम / ऑफिस के लिए निकली थी न्यूज24 की महिला पत्रकार, हो गई यह वारदात
ऑफिस के लिए निकली थी न्यूज24 की महिला पत्रकार, हो गई यह वारदात
यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व उससे सटे इलाकों में चेन स्नैचर का गिरोह सक्रिय है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व उससे सटे इलाकों में चेन स्नैचर का गिरोह सक्रिय है। शहर की सड़कों पर चेन स्नैचर बेखौफ होकर घूम रहे हैं। यहां चेन छीनने की घटनाएं होना आमबात हो चुकी हैं। बदमाशों ने इस बार ‘न्यूज24’ में कार्यरत एक महिला पत्रकार को अपना निशाना बनाया। घटना रविवार सुबह करीब 06:30 बजे की है, जब महिला पत्रकार सिमरन सिंह दफ्तर जाने के लिए अपने घर से निकली थीं।
इस दौरान कश्मीरी गेट बस अड्डे के करीब ऑफिस कैब का इंतजार करते समय दो बदमाशों ने उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। सिमरन का कहना है कि दोनों लुटेरे बाइक पर आए थे और उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, इसके अलावा उन्होंने सिर पर टोपी भी पहन रखी थी।
सिमरन का कहना है कि दोनों युवकों में से एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा उतरकर उनके करीब पहुंचा और पीछे से गला दबाते हुए उनकी चेन लूट ली। बाद में दोनों बदमाश बाइक पर रफूचक्कर हो गए।
वैसे हैरान करने वाली बात यह है कि कश्मीरी गेट पर स्थित एक पुलिस बूथ से कुछ ही मीटर दूर घटी ही सिमरन के साथ यह घटना घटी। सिमरन का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर कैब का इंतजार करने के लिए वही स्थान चुना, क्योंकि पुलिस चौकी के करीब होने की वजह से वह वहां सुरक्षित महसूस कर रही थीं।
लेकिन यह घटना बताती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। बदमाश दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देने में लगे हुए हैं, तो वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
टैग्स पत्रकार दिल्ली न्यूज24 चेन स्नेचर