होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की किताब ‘मेरौ गाम चपौटा’ का हुआ विमोचन
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की किताब ‘मेरौ गाम चपौटा’ का हुआ विमोचन
अलीगढ़ जिले के अतरौली विकास खंड का गांव है चपौटा। किताब के विमोचन के दौरान तमाम बुजुर्गों, कई गांवों के प्रधानों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत रचित वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की किताब ‘मेरौ गाम चपौटा’ का विमोचन 15 मार्च को किया गया। अलीगढ़ जिले में अतरौली विकास खंड के चपौटा गांव स्थित पंचायत घर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ख्यालीरामजी, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, लक्ष्मण सिंह (प्रधान), एसडीएम अतरौली महिमा, डीपीआरओ धनंजय जैससवाल, लेखक डॉ. भानु प्रताप सिंह आदि ने इस किताब का विमोचन किया।
लेखक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुस्तक में चपौटा गांव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। गांव की प्रमुख हस्तियों के बारे में अवगत कराया गया है। पुस्तक के दूसरे खंड में कविताएं हैं। गांव पर केन्द्रित कविताएं ध्यान आकर्षित करती हैं। डॉ. भानु प्रताप सिंह का यह भी कहना था कि इस किताब में चपौटा गांव का इतिहास खोजा गया है। यह पाया गया कि गांव को बसाने वाले पूर्वज आगरा किला में किलेदार की भूमिका में थे। 1857 में अंग्रेजों का साथ न देने के कारण उन्हें किला छोड़ना पड़ा।
इस मौके पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का कहना था, ’अपने पूर्वजों की खोज करना बड़ी बात है। अपनी जन्मभूमि से मां की तरह रिश्ता मानें। देश और प्रदेश के साथ गांव भी बदल रहे हैं। गांवों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि दो माह में चपौटा को आदर्श गांव बनाएं। सभी ग्रामवासी सहयोग करेंगे तभी आदर्श गांव बन सकता है। उन्होंने अपने गांव की जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया और महिलाओं से कहा कि वे अपनी बेटियों पर विश्वास करना सीखें।
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक ख्यालीरामजी ने कहा, ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ है। जो गांव से बाहर चले गए हैं, वे वर्ष में एक बार गांव आएं। गांव को गोद लेकर विकास कराएं। गांव का विकास देश का विकास है क्योंकि भारत गांवों का देश है।’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने कहा, ’मैं डॉ. भानु प्रताप सिंह को बधाई देता हूं कि वे पत्रकारिता के उच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी गांव को भूले नहीं हैं। ख्यालीराम जी के प्रयासों से गांव में अनेक कार्य हुए हैं। हमारा गांव आदर्श बनना चाहिए।’
ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने ‘मेरौ गाम चपौटा’ पुस्तक को गांव की उपलब्धि बताया। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि चपौटा को आदर्श गांव बनाया जाए। इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। शिक्षाविद मास्टर अमर सिंह ने ‘मेरौ गाम चपौटा’ पुस्तक की कविता ‘मोकूं याद भौत आय रई मेरे गांव की’ का पाठ किया। पूर्व प्रधान हरवीर सिंह ने आभार प्रकट किया। अरविन्द ने गीत प्रस्तुत किया- देश हमें देता है सबकुछ..।
यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने संदेश में कहा है कि यह पुस्तक शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में गांव लौटने की ओर प्रेरित करती है। पुस्तक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह्, अंकित खंडेलवाल (पूर्व सीडीओ, अलीगढ़) का भी संदेश समाहित है। ढाई घंटा चले कार्यक्रम में करीब दो हजार लोग मौजूद थे।
गांव के छह बुजुर्गों का सम्मान:
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने चपौटा के बुजुर्ग पीताम्बर सिंह, दिलीप सिंह, वीर सिंह दरोगा जी, सत्यवती देवी, चमेली देवी पत्नी भीमसेन, भगवती देवी मुखियाजन का शॉल, कुर्ता पायजामा, अंगोछा व पटका के साथ स्वागत किया।
इनका भी हुआ सम्मान:
चपौटा के पूर्व ग्राम प्रधान चन्द्रदेव वर्मा, रामचरन सिंह, महारानी देवी, महादेवी देवी, भगवान देवी, हरवीर सिंह का सम्मान किया गया। बीडीसी नरेश कुमार, पूर्व बीडीसी हुकुम सिंह, मास्टर हजारीलाल, सुरेश चंद, यशपाल सिंह (यूपी पुलिस), श्रीपाल सिंह, वेद प्रकाश शास्त्री, मुकेश कुमार, चन्द्रपाल शर्मा, राजू धीमार, (सभी चपौटा) का भी सम्मान हुआ। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके यादव, प्रधानाध्यापक पुष्पांजलि, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह, हैबतपुर के प्रधान विजयपाल सिंह बंटी, नगला लोधा के प्रधान मुकेश कुमार, गनियावली प्रधान प्रशांत कुमार शर्मा, पहाड़गढ़ी प्रधान अशोक कुमार, गांव खेड़ा प्रधान अमित, जामुना प्रधान नरेश कुमार, बरौली प्रधान गीता देवी और उनके पति राकेश कुमार, शेरपुर प्रधान योगेश कुमार, भभीगढ़ प्रधान राजू प्रजापति, बसई प्रधान कन्हई सिंह, आलमपुर प्रधान वीरपाल सिंह, फरीदपुर प्रधान रेखा सूर्यवंशी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जगवीर सिंह, विजय इंजीनियर, छर्रा के संघ प्रचारक रवि जी का सम्मान चपौटा के प्रधान लक्ष्मण सिंह ने किया।
इसके अलावा तीन दिन में ही चपौटा गांव का कायाकल्प करने वाले डीपीआरओ धनंजय जैसवाल, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव प्रवीन मथुरिया, लेखपाल योगेश कुमार गुप्ता, एडीओ आईएसपी देशराज सिंह, पत्रकार योगेश राजपूत, अमर उजाला के भूपेन्द्र चौधरी, दैनिक जागरण के मुकेश वर्मा, हिन्दुस्तान के सूरजपाल सिंह का सम्मान भी किया गया। सुश्री अंकिता सिंह, ममता, मुकेश कुमार, मनोहर लाल, रजत प्रताप सिंह, ज्ञान प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, योगेश कुमार डीएसपी आदि ने सहयोग किया। मास्टर अमर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
टैग्स बुक लॉन्च किताब लॉन्चिंग डॉ. भानु प्रताप सिंह मेरौ गाम चपौटा