होम / मीडिया फोरम / भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी, पत्रकार के जरिए भेजा गया संदेश

भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी, पत्रकार के जरिए भेजा गया संदेश

देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के विधायक शलभमणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के विधायक शलभमणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। यह धमकी सीधे तौर पर नहीं, बल्कि जिले के एक पत्रकार को फोन कर दी गई, जिसमें विधायक का नाम लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई। कॉल करने वाले ने धमकी भरे शब्दों में कहा कि "इतनी गोली मारेंगे कि कोई पहचान नहीं पाएगा" और इसके साथ ही शलभमणि त्रिपाठी को भी जान से मारने की बात कही। यह पूरी बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पत्रकार संतोष विश्वकर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की शिकायत की है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार की दोपहर पत्रकार संतोष को एक अनजान कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित यादव बताया और सीधे धमकी देते हुए कहा कि "तुम कहां हो, आज गोली मारनी है। इतना छेद करेंगे कि कोई पहचान भी न सके।" बातचीत के दौरान पत्रकार लगातार पूछते रहे कि आखिर समस्या क्या है, लेकिन कॉलर ने कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई।

इसके बाद धमकी देने वाले ने कहा, "तुम बस मिल जाओ, फिर देखो क्या करता हूं। लोड करके रखा हूं, आकर मारूंगा।" उसने न सिर्फ पत्रकार को निशाना बनाने की बात की, बल्कि भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी को भी "ठोकने" की धमकी दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

सिर्फ धमकी ही नहीं, कॉल करने वाले ने पत्रकार को मोबाइल पर एक हथियार की तस्वीर भी भेजी। मामला गंभीर होते देख पत्रकार ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक को दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है। एसओजी समेत अन्य टीमें भी उसकी तलाश में लगी हुई हैं।

फिलहाल मामले ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक माहौल को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago