होम / मीडिया फोरम / भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव ‘नये भारत की बात, दिल्ली के साथ’ 11 फरवरी को
भारत एक्सप्रेस का मेगा कॉन्क्लेव ‘नये भारत की बात, दिल्ली के साथ’ 11 फरवरी को
नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर दिल्ली में एक मेगा-कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर 11 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में एक मेगा कॉन्क्लेव ‘नये भारत की बात, दिल्ली के साथ’ का आयोजन करने जा रहा है। एक दिन तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में कैबिनेट मंत्री, राजनीतिक नेता, नीति निर्माता, से लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शक एक मंच पर साथ नजर आएंगे।
इस कॉन्क्लेव में सामाजिक-आर्थिक विकास और भविष्य के विकास के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, MoS स्वास्थ्य और परिवार कल्याण श्रीमती अनुप्रिया पटेल, संसद सदस्य और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर और संसद सदस्य निशिकांत दुबे समेत कई नौकरशाह भी मौजूद रहेंगे।
इस बारे में ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और प्रधान संपादक उपेंद्र राय का कहना है, ‘आज भारत ऐसी वृद्धि देख रहा है जो किसी भी दूसरे देश के लिए अद्वितीय है। अपनी लॉन्चिंग के बाद से भारत एक्सप्रेस उन पहलुओं को उजागर कर रहा है जो हमारे राष्ट्र के विकास और इसकी वैश्विक छवि को बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। मैं अपने दर्शकों और अन्य प्रमुख हितधारकों के अटूट समर्थन के लिए भी बहुत आभारी हूं।
पत्रकारिता के सर्वोपरि सिद्धांतों-सत्य, साहस और समर्पण के साथ शुरू किया गया भारत एक्सप्रेस पत्रकारिता की उत्कृष्टता की खोज में अलग-अलग तरह की गुणवत्तापूर्ण खबरें प्रदान करता रहा है। हिंदी समाचार चैनल ने अपनी अभिनव समाचार प्रस्तुतिकरण के साथ अत्यधिक प्रतिस्पर्धी शैली में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया है, जिसने विश्वसनीय जानकारी की तलाश करने वाले दर्शकों को आकर्षित किया है।’
टैग्स