होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए बार्क इंडिया से जुड़े जगदीप दिघे
दुनिया को अलविदा कह गए बार्क इंडिया से जुड़े जगदीप दिघे
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली इस संस्था से इसकी शुरुआत से ही जुड़े थे दिघे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘बार्क इंडिया’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (Marcom and Business Development Sales) जगदीप दिघे का मुंबई में गुरुवार को निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। दिघे देश में टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली इस संस्था से इसकी शुरुआत से ही जुड़े थे।
उन्होंने ‘बार्क इंडिया’ के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता के साथ मिलकर इस संस्था को स्थापित करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। बताया जाता है कि उन्हें वर्ष 2015 में कार्डियक अरेस्ट हुआ था। सही होने के बाद वह फिर ‘बार्क इंडिया’ के साथ काम करने लगे थे।
पूर्व में जगदीप दिघे 13 साल से ज्यादा समय तक ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के साथ बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (क्लाइंट सर्विसिंग) काम कर चुके थे। ‘सोनी’ से पहले वह ‘जी टीवी’ में सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग सर्विस) के तौर पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ बतौर ब्रैंड मैनेजर करीब पांच साल तक अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे।
टैग्स बार्क इंडिया जगदीप दिघे