होम / मीडिया फोरम / बीएजी कन्वर्जेंस लिमिटेड ने NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर किया डेब्यू
बीएजी कन्वर्जेंस लिमिटेड ने NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर किया डेब्यू
कंपनी की चेयरपर्सन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद शुक्ला और एनएसई की एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट पार्वती मूर्ति उपस्थित रहीं। साथ ही कंपनी के प्रमुख नेतृत्व टीम के सदस्य भी मौजूद थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
बीएजी कन्वर्जेंस लिमिटेड (डिजिटल न्यूज और कंटेंट इनोवेशन के प्रमुख खिलाड़ी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक डेब्यू किया। बीएजी कन्वर्जेंस के शेयर आईपीओ मूल्य के मुकाबले 16% प्रीमियम पर डेब्यू हुए। शेयर एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 87 रुपये के इश्यू मूल्य के खिलाफ 101 रुपये पर लिस्टेड हुए।
इस समारोह में कंपनी की चेयरपर्सन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद शुक्ला और एनएसई की एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट पार्वती मूर्ति उपस्थित रहीं। साथ ही कंपनी के प्रमुख नेतृत्व टीम के सदस्य भी मौजूद थे। अपने संबोधन में अनुराधा प्रसाद शुक्ला ने कंपनी की यात्रा पर प्रकाश डाला, जो स्थापना से लेकर डिजिटल मीडिया की शक्तिशाली कंपनी बनने तक की है। बीएजी कन्वर्जेंस ने न्यूज, इन्फोटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जैसे कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।
कंपनी की मजबूत डिजिटल उपस्थिति 23 भारतीय राज्यों, 2 केंद्र शासित प्रदेशों और अमेरिका, ब्रिटेन, मिडिल ईस्ट तथा ऑस्ट्रेलिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैली हुई है। टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी के माध्यम से कंटेंट क्रिएशन को नया रूप दे रही कंपनी के प्लेटफॉर्म्स वैश्विक स्तर पर 60 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंचते हैं। समारोह में चीफ बिजनेस ऑफिसर एंड ग्रुप एडिटर सुषांत मोहन ने होस्ट की भूमिका निभाई।
समारोह में नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स चंदन के. जैन और अर्शित आनंद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजेंद्र नेगी, ग्रुप सीएफओ अजय जैन, चीफ बिजनेस ऑफिसर सुशांत एस. मोहन, सीएफओ सुभोध गुप्ता, कंपनी सेक्रेटरी कृति जैन, संजीव कुमार, अमित सेठी, मानक गुप्ता तथा कंपनी एडवाइजर्स संजीव के. दुबे, शशि शेखर मिश्रा और अनामिका सूद भी उपस्थित रहे।
टैग्स