होम / मीडिया फोरम / उग्र भीड़ ने की ABP के पत्रकार की पिटाई, गंभीर रूप से घायल

उग्र भीड़ ने की ABP के पत्रकार की पिटाई, गंभीर रूप से घायल

एक ग्रामीण इलाके में काम करने वाली एक कंपनी के श्रमिकों ने ABP अस्मिता चैनल के एक पत्रकार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर पीटा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पंजाब, हरियाणा , दिल्ली के बाद अब गुजरात के राजकोट में भी घर जाने की मांग को लेकर प्रवासी मजदूर सड़क पर उतर आए। गुजरात के राजकोट जिले में शापर-वेरावल हाईवे पर रविवार को आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित मजदूरों ने तोडफोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

एक ग्रामीण इलाके में काम करने वाली एक कंपनी के श्रमिकों ने ABP अस्मिता चैनल के एक पत्रकार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जमकर पीटा। इस हमले में एबीपी अस्मिता के संवाददाता हार्दिक जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार को हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए निकले थे। जब ये निर्धारित स्थान पर पहुंचे तो वहां किसी भी साधन की व्यवस्था नहीं थी।  यह देखकर मजदूरों का धैर्य जवाब दे गया और वे हंगामा करने लगे और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इस दौरान, एबीपी अस्मिता के रिपोर्टर हार्दिक जोशी इस पूरे वाक्ये को अपने कैमरे मे कैद करने की कोशिश कर रहे थे, कि तभी इस भीड़ में शामिल एक गुट ने पत्रकार पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट की। आक्रोशित मजदूरों ने तोडफोड़ भी की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

इस दौरान मजदूरों को शांत कराने की कोशिश में राजकोट के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा भी घायल हो गए।  एसपी और पत्रकार के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को घर भेजने का आश्वासन देकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह शांत कराया।   

अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे तमाम पत्रकारों ने संवाददाता हार्दिक जोशी पर हमले की घटना को निंदनीय बताया है। हमले के बाद, सभी पत्रकारों ने निकटतम पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।


टैग्स रिपोर्टर एबीपी अस्मिता हार्दिक जोशी
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 days ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago