होम / मीडिया फोरम / स्कूल में रिपोर्टिंग करने पहुंचे न्यूज24 के पत्रकार से मारपीट, बंधक बनाया

स्कूल में रिपोर्टिंग करने पहुंचे न्यूज24 के पत्रकार से मारपीट, बंधक बनाया

पत्रकार ने मारपीट में शामिल स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रिपोर्टिंग के दौरान उनसे मारपीट और बंधन बनाने जैसी घटनाएं भी हो जाती हैं।

ऐसा ही एक मामला बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है, जहां पर हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) के पत्रकार प्रिंस गुप्ता को एक स्कूल के स्टाफ द्वारा न सिर्फ बंधक बना लिया गया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि हमलावरों में स्कूल प्रिंसिपल और कई शिक्षक शामिल थे। यह सब कुछ उस समय हुआ, जब प्रिंस गुप्ता उस स्कूल में रियलिटी चेक करने पहुंचे थे।

दरअसल, प्रशासन ने नए साल पर एक जनवरी को भी जिले के स्कूलों को खोलने का आदेश दिया था। ऐसे में प्रिंस गुप्ता मनिहारी में स्थित पन्ना लाल सुरेंद्र लाल प्लस 2 विद्यालय यह देखने पहुंचे थे कि एक जनवरी को स्कूल खुला है अथवा नहीं।

आरोप है कि इसी दौरान प्रिंसिपल समेत स्कूल के शिक्षकों ने प्रिंस गुप्ता और उनके कैमरामैन के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। यही नहीं, उनकी माइक आईडी भी तोड़ दी। किसी तरह प्रिंस गुप्ता ने जब बाहर लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई, तब स्थानीय लोगों ने वहां आकर उन्हें छुड़ाया। मामला बढ़ता देख आरोपी प्रिंसिपल और शिक्षक वहां से भाग गए।

प्रिंस गुप्ता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि रक्षाबंधन के मौके पर भी यहां इसी तरह का मामला सामने आया था।  

‘न्यूज24’ ने इस पूरे मामले को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर भी शेयर किया है।

 


टैग्स मारपीट हमला न्यूज24 पत्रकार से मारपीट कटिहार प्रिंस गुप्ता
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 day ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

1 day ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago