होम / मीडिया फोरम / पत्रकार पर हमला, किया जिंदा दफनाने का प्रयास
पत्रकार पर हमला, किया जिंदा दफनाने का प्रयास
पीड़ित पत्रकार ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराया मामला
पंकज शर्मा 6 years ago
देश भर में पत्रकारों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने के सरकारी दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। इस तरह के मामलों में सरकारी अधिकारियों की उदासीनता के कारण ही बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
ऐसे ही एक मामले में कुछ दबंगों ने पंजाब केसरी के पत्रकार भरत रावत पर जानलेवा हमला कर दिया। यह मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे का है, जहां भरत रावत रेलवे ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की रिपोर्टिंग करने के लिए गए हुए थे।
आरोप है कि रिपोर्टिंग के दौरान रेलेवे ठेकेदार के आदमियों ने न सिर्फ भरत रावत पर जानलेवा हमला किया, बल्कि जेसीबी की मदद से उन्हें गड्ढा खोदकर जिंदा दफनाने की कोशिश भी गई। मुश्किल से किसी तरह पत्रकार की जान बच सकी। भरत रावत ने रेलवे ठेकेदार के खिलाफ डबरा सिटी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
पूरा मामला जानने के लिए देखें विडियो -
टैग्स पत्रकार पर हमला पंजाब केसरी भरत रावत