होम / मीडिया फोरम / एक पत्रकार की गिरफ्तारी पर मच गया बवाल, छापेमारी के बाद बुजुर्ग पिता की मौत

एक पत्रकार की गिरफ्तारी पर मच गया बवाल, छापेमारी के बाद बुजुर्ग पिता की मौत

राजीव शर्मा धुबरी प्रेस क्लब के महासचिव और रीजनल न्यूज चैनल के संवाददाता हैं। वो अपने 64 वर्षीय पिता सुधीन शर्मा के साथ रहते थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

असम में एक पत्रकार की गिरफ्तारी से राज्य में हंगामा मच गया है। पत्रकार को कथित तौर पर धुबरी जिले के एक अधिकारी की पत्नी के साथ जबरन वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप में गुरुवार को गौरीपुर शहर में उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

पत्रकार का नाम राजीव शर्मा है और वे DY365 चैनल में कार्यरत हैं। गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद, उनके 64 वर्षीय बीमार पिता की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव शर्मा धुबरी प्रेस क्लब के महासचिव और रीजनल न्यूज चैनल के संवाददाता हैं। उन्हें जबरन वसूली के मामले में उनके आवास से रात के करीब 2 बजे के लगभग गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था, वो अपने 64 वर्षीय पिता सुधीन शर्मा के साथ रहते थे।

वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी से राज्य में हंगामा मच गया, जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) का तबादला कर दिया गया। धुबरी DFO बिस्वजीत रॉय ने शर्मा के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनकी पत्नी पर जबरन वसूली और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था।

बता दें कि राजीव शर्मा ने कई रिपोर्ट्स के जरिए पशु तस्करी के मामलों का खुलासा किया था। अपनी कई रिपोर्ट में उन्होंने दावा किया था कि धुबरी जिले में पशु तस्करी डीएफओ और जिला पुलिस के बीच कथित सांठगांठ पर चल रही थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) जी पी सिंह ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक स्थानीय पत्रकार की गिरफ्तारी का मामला उचित जांच के लिए आपराधिक जांच विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पुलिस अधिकारी ने सरमा के निवास का दौरा किया। सिंह ने धुबरी पुलिस स्टेशन का भी दौरा किया।

शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत ने शर्मा को अपने पिता के अंतिम संस्कार को पूरा करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। गुरुवार को शाम को कई पत्रकारों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में गौरीपुर श्मशान घाट पर उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।

वहीं, एडीजीपी ने कहा कि सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक सेल डीएफओ के मामले की अलग से जांच करेगा और यह पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामले से संबंधित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मवेशियों की तस्करी के मामलों में धुबरी जिला पुलिस की भूमिका के बारे में पूछताछ करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मैंने आज प्राथमिक जांच की है और आज रात तक अपने निष्कर्ष डीजीपी और मुख्यमंत्री को सौंप दूंगा।'

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार नाथ और सचिव संजय रे ने एक बयान में कहा कि हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप करें। जांच के नाम पर राजीव शर्मा को परेशान न किया जाए।

 


टैग्स पत्रकार राजीव शर्मा
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 minute ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 minute ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago